आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही मिलनसार स्वभाव के होते हैं।
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही मिलनसार स्वभाव के होते हैं। ये सभी के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार रखते हैं। इनमें तर्क-वितर्क की अद्धभुत प्रतिभा होती है। ये लोग बुद्धिमान व ज्ञानवान होते हैं। ये लोग अपने आस-पास के सभी लोगों से अच्छे रिश्ते बनाकर रखते हैं।

मूलांक 5 वाले जातक प्रत्येक परिस्थिति के अनुरूप स्वयं को ढालने में समर्थ होते हैं। ये लोग मार्केटिंग, सैल्समैन, अकाउंटेंट, दुकानदारी, व्यापार आदि क्षेत्रों में ज्यादा कुशल होते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष उनके लिए नई परियोजनाओं पर कार्य करने के सुयोग लेकर आया है। इस साल आप नए जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। पिता की सलाह विशेष लाभदायक साबित होगी। अक्टूबर के माह का समय खुशनुमा बितेगा। नवम्बर का समय व्यापार व कारोबार के विस्तार के लिए शुभ है। हालांकि ज्यादा बड़ा निवेश अभी न करें। दिसम्बर के समय में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। व्यर्थ ही मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।
वर्ष 2021 की शुरुआत अच्छी रहेगी। फरवरी का महीना शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए शुभ है। घर के बड़ों की सलाह शुभ फलप्रदायी रहेगी। व्यवहार में सदाचार की वृद्धि होगी। मार्च के महीने में किसी वहम का शिकार होने से बचें। मई का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। आप घर में परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। जून का समय सरकारी नौकरी हेतू आवेदन देना चाहते हैं तो अनुकूल है। सन्तान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जुलाई के महीने में पिता के साथ वैचारिक मतभेद सम्भव है। अगस्त के माह में आपको चाहिए कि पहले से चले आ रहे अधूरे कामों को पूरा किया जाए। सितम्बर के माह में अहं को स्वयं पर हावी न होने दें, पछतावा ही हाथ लगेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
बंदरों को गुड़ खिलाएं।
नीले व काले रंग का परहेज करें।
मां सरस्वती की आराधना करें।
पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

ये काम Daily करने से बुरा समय रहता है कोसों दूर
NEXT STORY