आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Nov, 2020 06:14 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का सौंदर्य की तरफ काफी गहरा आकर्षण होता है।

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का सौंदर्य की तरफ काफी गहरा आकर्षण होता है। ये स्वयं की सुंदरता का भी बहुत ध्यान रखते हैं। ये लोग हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहनकर बने ठने रहना पसंद करते हैं। इन लोगों के चेहरे पर एक सुंदर आकर्षण होता है। जिसके कारण लोग इनसे दोस्ती करना व बात करना पसंद करते हैं। इन्हें देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना जरा मुश्किल होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
मूलांक 6 वाले जातकों को फैशन व फ़िल्म की दुनिया में भी अच्छा कैरियर बनाते हुए देखा गया है। इन लोगों को सुख-सुविधाएं बहुत अच्छे लगते हैं। ये लोग अपनी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा अपने शौक पूरे करने पर व्यय कर देते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष पिता की सेहत का ख्याल रखें। व्यापार में बढ़ोतरी के योग बनते हैं। नवम्बर व दिसम्बर के महीने का समय घर-परिवार के साथ खुशनुमा बीतेगा। व्यय की अधिकता बनी रहेगी। आप नृत्य व संगीत कला सीखने की योजना भी बना सकते हैं।

वर्ष 2021 की शुरुआत काफी मौज-मस्ती में बीतेगी। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध के कारण घर के बड़ों से मतभेद सम्भव है। फरवरी के महीने में व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। नवम्बर का महीना विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। वाहन खरीदने के योग भी बनते हैं। घर के किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफ हो सकती है। अप्रैल के महीने में माता की ओर से मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सरकारी काम बन सकते हैं। मई के महीने में ऑफिस में किसी प्रबंधक स्तर के अधिकारी से विवाद हो सकता है। जून के महीने के समय में प्रतियोगिता में सफलता के योग बनते हैं। कार्यलय में आप सभी कामों को निपुणता से पूरा कर तारीफ के पात्र बन सकते हैं। जुलाई के महीने में आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अभिमान से बचें। कार्यभार के चलते दाम्पत्य जीवन के सुखों में कमी आ सकती है। अगस्त के माह में किसी को पैसा उधार न दें। अक्टूबर के माह का समय फैशन व डिजाइनिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए वस्त्रों का दान न करें।

जीवनसाथी को इत्र उपहार स्वरूप दें।

गाय की सेवा करें।

पीपल वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

बुजुर्गों व गुरुजनों का सम्मान करें।

गुड़ का सेवन न करें।

शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!