आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Nov, 2020 08:05 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही विनम्र व कोमल स्वभाव के होते हैं।
Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही विनम्र व कोमल स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों के साथ जल्दी ही भावनात्मक स्तर पर जुड़ जाते हैं। इनके हृदय में सभी के लिए प्यार व स्नेह होता है। ये हर समय दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।
मूलांक 2 वाले लोगों की कल्पना शक्ति काफी विशाल होती है। इन्हें बहुत बार एक अच्छे कवि के रूप में रचनाएं करते हुए देखा गया है। इन लोगों की एकाग्रता भी प्रायः अच्छी होती है। मूलांक 2 वाले लोगों की शिक्षा मुख्यतः अच्छी रहती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। मन थोड़ा अशांत रहेगा। कार्यभार भी बढ़ सकता है। नवम्बर के महीने में ऑफिस में बॉस की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, उनके साथ बहस भी हो सकती है। दिसम्बर के महीने में जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। आप आलस व थकान महसूस कर सकते हैं।
वर्ष 2021 के जनवरी के माह में आप किसी साहसिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। किसी समाज कल्याण कार्य में पूंजी खर्च हो सकती है। फरवरी के माह का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अनुकूल प्रतीत होगा। आप में इच्छाशक्ति भी भरपूर होगी, हालांकि परिस्थितियों की वजह से योजना स्थगित हो सकती है। मार्च के महीने में किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। कोई भी निर्णय देख-परख कर करें। अप्रैल के माह में कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। आपकी मेहनत सफल होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। मई के महीने में किसी प्रलोभन में न आएं। माता की सेहत का ख्याल रखें। जून के माह में आप अधिक खर्च की वजह से व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। मन थोड़ा विचलित रहेगा। जुलाई का समय घर-परिवार के साथ अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों में मधुरता आएगी। अगस्त के माह में यात्राओं के योग बनते हैं। मानसिक तनाव बना रहेगा। सितम्बर के महीने में पिता के साथ अनबन हो सकती है। अक्टूबर में किसी दोस्त से प्राप्त सलाह लाभदायक रहेगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल वृक्ष को जल दें।
यथासम्भव चांदी के पात्र में जल पिएं।
माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शनिदेव जी के मंदिर जा कर अपनी भूलों के लिए क्षमायाचना करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
परनिंदा से परहेज करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in