आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Nov, 2020 08:07 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातकों में सौंदर्य की तरफ बहुत आकर्षण होता है। इ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातकों में सौंदर्य की तरफ बहुत आकर्षण होता है। इन्हें सुंदर चीज़े व सुंदरता बहुत पसंद आती है। इनके स्वयं के चेहरे पर भी सुंदर कांति होती है। ये लोग हमेशा हर पल को मौज-मस्ती में जीना चाहते हैं। इन लोगों में संगीत, कला व रचना के क्षेत्र में काफी रुचि होती है।

PunjabKesari birhday

मूलांक 6 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में सामान्य प्रदर्शन करते हैं। इनका अधिक रुझान फैशन व डिजाइन की ओर होता है। ये लोग अपने आसपास की हर चीज़ का रख-रखाव अच्छे से करते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है आपका यह वर्ष कारोबार व व्यवसाय की दृष्टि से अच्छा रहेगा। आपको बड़ों की सलाह से लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य स्थापित करने की आवश्यकता होगी। दिसम्बर के माह का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। जीवन में कोई प्रेमसम्बन्ध भी दस्तक दे सकता है।

वर्ष 2021 की शुरुआत जनवरी के माह का समय मौज-मस्ती में बितेगा। आप घर में साज-सजावट का काम करवा सकते हैं। फरवरी के माह में कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। मार्च के महीने में किसी महिला से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। अप्रैल के महीने में यात्रा के योग बनते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। मई के माह में कार्यलय में उच्च अधिकारी के साथ काम की लापरवाही को लेकर बहस हो सकती है। जुलाई के महीने के समय में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो मेहनत को दोगुना कर समय का सदुपयोग करें। जुलाई के महीने में घर के बड़ों की सलाह से कोई नया काम शुरू किया जा सकता है। हालांकि प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी खटास आ सकती है। अगस्त के माह में मन के विरुद्ध जाकर कुछ काम करने पड़ सकते हैं। सितम्बर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। अक्टूबर के महीने में घर में किसी को गले सम्बन्धी विकार उत्पन्न हो सकता है।

PunjabKesari birhday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए मंदिर में दही दान दें।

पीपल वृक्ष को जल दें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

परनिंदा से परहेज करें।

तुलसी के पौधे को जल दें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari birhday

 
 
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!