आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक क़ाफी असामान्य स्वभाव वाले होते हैं। इनके दिमाग में
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक क़ाफी असामान्य स्वभाव वाले होते हैं। इनके दिमाग में क्या चल रहा है यह पता लगा पाना मुश्किल होता है। इन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। ये लोग शारीरिक रूप के साथ साथ मन मस्तिष्क से भी शांत नहीं बैठ पाते। इन लोगों की सोच काफी गहरी होती है। ये लोग अपनी सोच को दूसरों के सामने रखने की हिम्मत रखते हैं।

मूलांक 7 वाले जातक स्पष्टवादी होते हैं। इनकी परिवार में माता के साथ सम्बंध ज्यादा अच्छे नहीं बन पाते। इनका मन अशांत रहता है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको एक अच्छे मार्गदर्शन की जरूरत होगी। दिसम्बर माह में सरकारी काम बन सकते हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें।
वर्ष 2021 के जनवरी व फरवरी के माह में विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, समय अनुकूल है। फरवरी के माह में वाहन खरीदने के योग भी बनते हैं। मार्च के महीने में यात्रा के योग बनते हैं। किसी को पैसे उधार न दें। अप्रैल के माह में कारोबार में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। कार्यभार बढ़ सकता है। मई के माह का समय सावधानी से बिताएं। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। जून के महीने में आपके स्वभाव में जिद व अहं स्थान ले सकते हैं। अगस्त के माह में आपका रुझान ज्योतिष विद्या की ओर हो सकता है। आपको अकस्मात धन लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में किसी अनैतिक कार्य को करने से बचें। अक्टूबर के महीने का समय कारोबार सम्बन्धी लेन-देन के लिए शुभ है। नवम्बर के माह का समय घर-परिवार के साथ खुशनुमा बितेगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले व नीले रंग का परहेज करें।
सरसों के तेल का दीपक शनि देव के मंदिर में जलाएं।
काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।
जौ को जल प्रवाह करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
Renuka Mela 2020: आज भी भगवान परशुराम से मिलने आती हैं उनकी माता रेणुका
NEXT STORY