Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Dec, 2020 07:29 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक कुछ भी करने से डरते नहीं हैं। ये लोग स्वभाव से
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक कुछ भी करने से डरते नहीं हैं। ये लोग स्वभाव से निडर व कुशल दिमाग वाले होते हैं। इन लोगों की सोच जल्दी से किसी से नहीं मिलती। अतः लोग इन्हें प्रायः समाज मुख्यधारा से अलग थलग रखते हैं।
हालांकि मूलांक 4 वाले लोग हमेशा चकित कर देने वाले कार्यों को अंजाम देकर स्वयं की ओर लोगों का आकर्षण बना ही लेते हैं। ये लोग हर समय मस्ती में जीना पसंद करते हैं जबकि इनके इस रवैये से यह निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए कि इन्हें अपने भविष्य या अपनी जिम्मेदारियों का आभास नहीं है। इन्हें अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है परन्तु फिर भी इनकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आर्थिक स्थिति के नजरिये से काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपके भावनात्मक स्तर में वृद्धि सम्भव है। आपको चाहिए कि दूसरों की बातों को भी ध्यान में रखते हुए कोई फैसला लें। दिसम्बर के महीने में व्यापार सम्बन्धी लेन-देन में सावधानी बरतें।
वर्ष 2021 जनवरी के माह में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। कोई सांस सम्बंधी विकार उत्पन्न हो सकता है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आप किसी विदेशी ज्ञान को सीखने की ओर अग्रसर हो सकते हैं। मार्च के महीने में किसी परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। जून के माह में खर्च बढ़ सकता है। पैसा उधार पर लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। अप्रैल के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। किसी गलत संगत का शिकार हो सकते हैं। जून के महीने में कार्यभार बढ़ सकता है। स्वभाव में आलस बढ़ने के कारण कार्य विलंब से होंगे। जुलाई के महीने में रचना के क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी कल्पनाओं को आकार देने में सक्षम हो पाएंगे। अगस्त के महीने में किसी नए कार्य को शुरू करने की योजना बनाएंगे परन्तु कुछ व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर का समय शोध व अनुसंधान से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। नवम्बर के महीने में आपके कार्य पूर्ण होंगे। पिता के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए धर्म स्थान में सेवा करें।
चांदी का चकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
भाई के साथ विवाद को बढ़ावा न दें।
मां सरस्वती की आराधना करें।
सरसों के तेल का दीपक शनि देव जी के मंदिर में जलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in