आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातकों का रुझान कला की ओर रहता ही है। ये
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातकों का रुझान कला की ओर रहता ही है। ये लोग हमेशा अद्भुत कार्यों को करने की कोशिश करते हैं। ये लोग दूसरों के मन की स्थितियों को भांप कर उसी के अनुरूप बात करने की कला को जानते हैं। इन लोगों की दोस्ती जल्दी ही हो जाती है। अतः इनके मित्रों की संख्या अधिक होती है। इन लोगों को एक अच्छे सैल्समैन की तरह अथवा मार्केटिंग के क्षेत्र में सफल व्यक्ति के रूप में कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातक परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता रखते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको व्यापार में तरक्की प्राप्त होगी। कारोबार में नए प्रोजेक्ट्स प्राप्त हो सकते हैं। दिसम्बर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है।
वर्ष 2021 के जनवरी माह में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। फरवरी के माह में जीवन में कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। वाणिज्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष शुभ रहेगा।

मार्च के माह में कोई महिला मित्र विशेष सहयोगी साबित होगी। परिवार के साथ समय खुशनुमा व्यतीत होगा। अप्रैल के महीने में मां-बेटी के सम्बंध उत्तम होंगे। सरकारी काम बन सकते हैं। मई के महीने में कार्यों में देरी का सामना करना पड़ सकता है। मन परेशान रहेगा। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। जून के महीने में आप पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए समय शुभ है। जुलाई के माह में घर में मांगलिक कार्य आयोजित होने के योग बनते हैं। पिता की सलाह मददगार होगी। सितंबर का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। अक्टूबर के माह में किसी शॉर्टकट को अपनाने से बचें। नवम्बर के माह में व्यापार में लाभ के योग बनते हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य को जल दें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
पक्षियों को हरी मूंग दाल का दाना डालें।
भगवान गणेश की आराधना करें।
कानों में सोना धारण करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
Life में चल रही समस्याओं का कारण विषयोग तो नहीं, जानें कैसे बचें
NEXT STORY