आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Jan, 2021 12:59 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक सात्विक एवं धार्मिक स्वभाव के होते हैं।

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक सात्विक एवं धार्मिक स्वभाव के होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी के आगे नहीं झुकते और न ही किसी का एहसान लेते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग अपने कार्य में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते और न ही दूसरों के कार्य में कोई दखलअंदाजी करते हैं। हालांकि पूछे जाने पर मूलांक 3 वाले जातक सामने वाले को अच्छी सलाह व मार्गदर्शन देते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन में काफी ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करते हैं अथवा उन्हें प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। ये लोग बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत बुद्धिमान अथवा ज्ञानवान होते हैं। ये लोग अपने जीवन में शिक्षा से ज्यादा अनुभवों से सीखते हैं। इनके अनुभव प्रायः इनकी उम्र से अधिक होते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन्हें मेधावी छात्रों में गिना जाता है। इन लोगों की विज्ञान अथवा साहित्य में अधिक रूचि होती है।
 
PunjabKesari birthday

आज  जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। पिता के साथ से कार्य सफल होंगे। ऑफिस में बॉस से अच्छी सलाह प्राप्त होगी। जनवरी के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। घर के बड़ों की सलाह लेकर आगे बढ़ें। फरवरी के महीने में बच्चों की एकाग्रता में वृद्धि होगी। उनका पढ़ाई में मन लगेगा। उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। मार्च के महीने में कार्य कम प्रयास से भी सफल होंगे। मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। समय का सदुपयोग करें। अप्रैल के महीने में घर में किसी को गले संबंधी कोई तकलीफ हो सकती है। किसी भी अनैतिक विचार से दूर रहें। मई के महीने का समय व्यापार में तरक्की लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जून के महीने में घर के बुजुर्गों से कोई मतभेद हो सकता है। आपका ध्यान स्वयं के रख-रखाव की और ज्यादा केंद्रित रहेगा। कोई महिला सहकर्मी अथवा महिला मित्र परेशानी का कारण बन सकती है। जुलाई के महीने में वाहन सावधानी से चलाएं। संतान पक्ष चिंता का कारण बन सकता है। आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। अगस्त के महीने में जीवनसाथी को लेकर घर के बड़ों से कोई मतभेद हो सकता है। आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। सितंबर के महीने में आप में साहस व मनोबल का नया संचार होगा। किसी कार्य को करने में जल्दबाजी अथवा उत्तेजना न दिखाएं। कोई भी कार्य सलाह लेकर अथवा सोच-समझ कर करें। अधूरे कार्य पूरे करने के लिए यह समय उत्तम है। अक्टूबर के महीने में प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नवंबर के महीने में आपको कारोबार में सांझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। निजी जीवन में आपको रिश्तों की अहमियत को समझना होगा। दिसंबर के महीने का समय शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

PunjabKesari birthday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य को जल दें।

 पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

काले व नीले रंग का परहेज करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान दें।

परनिंदा से परहेज करें।

कानों में सोना धारण करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
PunjabKesari birthday

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!