आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Jan, 2021 11:46 PM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चन्द्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही कोमल स्वभाव के होते हैं। ये लोग

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चन्द्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही कोमल स्वभाव के होते हैं। ये लोग हर तरीके की परिस्थितियों में स्वयं को ढालने की कोशिश करते हैं। हालांकि इनकी यह आदत बहुत बार इनके लिए नुकसानदायक साबित होती है। इनके आसपास वाले लोग इनका गलत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत भावुक होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी के काम को न नहीं कहते। ये बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ जाते हैं तथा उन्हें अपने परिवार का ही हिस्सा समझने लगते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति काफी अच्छी होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी इनका साथ दें तो ये लोग एक अच्छे कवि अथवा लेखक के रूप में उभरते हैं। हालांकि इनका मन कभी स्थायी नहीं रहता। इनके मन-मस्तिष्क में हर समय कोई न कोई विचार चलता रहता है।

PunjabKesari birthday
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। मन थोड़ा अशांत रहेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह साल विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। जनवरी के महीने में अपने अधूरे काम पूरे करना ही बेहतर है। किसी लड़ाई झगड़े में न फंसे। फरवरी के महीने में व्यापारिक लेन-देन व हिसाब-किताब में सावधानी बरतें। घर में बहन के साथ व्यवहार को अच्छा रखें। मार्च के महीने में परिस्थितियां पहले से ठीक होंगी। व्यापार कारोबार नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे। अप्रैल के महीने में एक अच्छी सलाह अथवा मार्गदर्शन आपको गलत रास्ते पर जाने से बचा सकता है। अन्यथा पथभ्रष्ट होकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। मई के महीने में कार्यालय में कार्य की अधिकता बनी रहेगी। जून व जुलाई का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा है। घर खर्च बढ़ सकते हैं। अगस्त के महीने में कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ चली आ रही अनबन में कुछ राहत महसूस करेंगे। सितंबर के महीने में आपके अंदर आलस्य की वृद्धि हो सकती है। आपको चाहिए कि आपको दी गई जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभाएं। अक्टूबर के महीने में व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। आप क्रोधवश अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। नवंबर के महीने में आपको पिता से सहयोग प्राप्त होगा। कोई त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है।

PunjabKesari  birthday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

शनि देव जी के मंदिर जाकर अपनी भूलों के लिए क्षमा याचना करें।

चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari  birthday

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!