आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jan, 2021 12:26 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 17 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले लोग काफी चुपचाप रहते हैं। अपने मन की बातें जल्दी

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 17 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले लोग काफी चुपचाप रहते हैं। अपने मन की बातें जल्दी  किसी से सांझा नहीं करते। इनके बारे में जान पाना मुश्किल होता है। ये लोग अपना निजी जीवन किसी से साझा नहीं करते। इसी कारण इनके मित्र बहुत कम होते हैं।  मूलांक 8 वाले जातक बहुत ही इमानदार व संघर्षशील होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति थोड़ी देर से ही सही परंतु होती जरूर है। इनका स्वभाव काफी धीरे-धीरे काम करने का होता है, सामने वाले को देख कर ऐसा लगता है जैसे कि इनका मन काम में नहीं लग रहा। जिसके कारण ये लोग अपना मूल्यवान समय गंवा देते हैं। इनका यह रवैया बहुत बार घर पर या कार्यक्षेत्र पर बड़ों के गुस्से का कारण बनता है। मूलांक 8 वाले जातकों को खाने का बहुत शौक होता है और मुख्यतः  खाने में इन्हें ठंडी चीजें पसंद होती हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कारोबार अथवा व्यापार में कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। आय के नए साधन उपलब्ध हो सकते हैं। जनवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। वाहन खरीदने के योग भी बनते हैं। फरवरी के माह में माता को लेकर मन परेशान हो सकता है। मार्च के महीने में आपके कार्य सफल होंगे। जमीन सम्बंधित चला आ रहा कोई मामला इस माह निपट सकता है। अप्रैल के माह में व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मई के महीने में कार्यलय में सीनियर के साथ मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भी सम्बंध खराब हो सकते हैं। जून के समय में मानसिक तनाव बन सकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। जुलाई के माह में परिस्थितियां पहले से बेहतर होगी। आपको प्रयास के परिणाम प्राप्त होंगे। अगस्त का समय संयम से बिताएं। प्रलोभनवश कोई गलत काम न करें। सितंबर व अक्टूबर के समय में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। आप पहले से खुश व शांत महसूस करेंगे। नवम्बर के माह में व्यापार सम्बन्धी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। दिसम्बर के महीने का समय आपके लिए शुभ है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनिदेव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

फिटकरी से दांत साफ करें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

पीपल वृक्ष की सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!