आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Jan, 2021 05:48 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक काफी बुद्धिमान अथवा ज्ञानवान होते हैं।

 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक काफी बुद्धिमान अथवा ज्ञानवान होते हैं। इन लोगों की समझ प्रायः इनकी उम्र से अधिक होती है। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे सलाहकार अथवा मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते हैं। यह लोग शिक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। यह लोग काफी ईमानदार होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उस कला में निपुण होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपनी सूझबूझ से सही निर्णय लेकर मुख्यतः परिस्थितियों का लाभ उठाते हैं। यह लोग धार्मिक अथवा सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। समाज अथवा परिवार में चल रही परंपराओं को मानते हैं तथा उनका सम्मान करते हैं।

PunjabKesari birthday
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभफलप्रदायी रहेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पिता की सलाह से कार्य बनेंगे। जनवरी के महीने का समय शुभ है। कार्यालय में उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। फरवरी के महीने में कारोबार में तरक्की होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। मार्च के महीने में कार्य कम प्रयासों से भी सफल होंगे। समय का सदुपयोग करें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी की बातों में आकर कोई ऐसा कार्य न करें जो मानहानि का कारण बनें। व्यर्थ के लांछन लगने की संभावना बनती है। मई और जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। जून के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में सरकारी कार्य बनेंगे। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। अगस्त के महीने में कार्य भार बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। घर में बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद संभव हैं। वाणी तथा अपने आक्रोश पर संयम रखें। सितंबर के महीने में किसी मित्र से विशेष मदद प्राप्त होगी। साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अक्टूबर के महीने का समय अच्छा है। स्वाभिमान को अभिमान में न बदलने दें। दिसंबर के महीने में कारोबार में विस्तार होगा। नई योजनाएं सफल होंगी।

PunjabKesari birthday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य को जल दें।

बंदर को गुड़ खिलाएं।

भाइयों के साथ विवाद न करें।

पीपल वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

कानों में सोना धारण करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

काले अथवा नीले रंग का परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
PunjabKesari birthday
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!