आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Jan, 2021 05:35 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 25 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक धार्मिक अथवा अध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।


Today's Birthday Prediction : आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 25 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक धार्मिक अथवा अध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों का स्वभाव थोड़ा रहस्यमयी होता है। मूलांक 7 वाले लोगों की हर विषय की गहराई तक जाने की आदत होती है। इन लोगों में हर चीज का काफी बारीकी से विश्लेषण करने की क्षमता होती है। मूलांक 7 वाले काफी कल्पनाशील होते हैं। इन लोगों में एक दार्शनिक के गुण पाए जाते हैं। मूलांक 7 वाले जातक हमेशा परिवर्तन के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों को घूमना-फिरना, यात्राएं करना पसंद होता है। नौकरी पेशे में भी इन्हें बहुत से स्थान परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातकों का ज्योतिष विद्या अथवा गुप्त विद्याओं की ओर गहरा आकर्षण होता है। इन लोगों को अपने जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं आता। ये लोग अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जीना चाहते हैं। जिसके लिए इन्हें बहुत बार घर अथवा समाज वालों का समर्थन नहीं मिल पाता। मूलांक 7 वाले जातक मानसिक तौर पर अस्थिर होते हैं। ये लोग एक विचार पर अटल नहीं रह पाते, जोकि इनके लिए बहुत बार नुकसानदेह साबित होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। सरकारी कामों में विलंब हो सकता है। छोटे बहन-भाईयों से व्यर्थ का लड़ाई-झगड़ा न करें। जनवरी के महीने में बच्चों का मन संगीत अथवा नृत्य कला की ओर आकर्षित हो सकता है। आप किसी कविता अथवा लेख को लिखने के लिए भी प्रेरित हो सकते हैं। मां-बेटी के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। फरवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम है। व्यापारिक वर्ग की दृष्टि से देखा जाए तो लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। जीवनसाथी को लेकर मां से कोई अनबन हो सकती है। मार्च के महीने का समय आपके लिए शुभ है। आप किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपके स्वभाव में अध्यात्मिकता की वृद्धि होगी। अप्रैल के महीने में व्यापारिक यात्राओं के योग बनते हैं। भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। मई के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बनते हैं। अपने क्रोध अथवा उत्सुक स्वभाव पर काबू पाएं। समय विशेष सावधानी के साथ बिताने का है। जून के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। अपनी वाणी में वाकपटुता का सदुपयोग कर कार्य सफल किए जा सकते हैं। जुलाई के महीने में आप भावनात्मक स्तर पर थोड़ा आहत महसूस करेंगे। आपकी सोच का दायरा नकारात्मक भी हो सकता है। कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। अगस्त के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। शिक्षक, प्रधानाचार्य इत्यादि किसी पद के लिए नौकरी का आवेदन भेजा जा सकता है। सितम्बर के महीने में कोई भी कार्य सोच-समझ कर करें।  आपके द्वारा की गई नेकी भी बदनामी का कारण बन सकती है। अक्टूबर के महीने में व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। किसी स्थान परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर के महीने में समय घर-परिवार के साथ खुशनुमा व्यतीत होगा।
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

धर्म स्थान में सेवा करें।

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

भगवान गणेश की आराधना करें।

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

ससुराल से किसी प्रकार के विद्युत उपकरण का लेन-देन न करें।

गुड़ से बने खाद्य पदार्थों का दान न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!