आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Feb, 2021 08:32 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में मान-सम्मान और यश प्राप्त करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में मान-सम्मान और यश प्राप्त करते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी रोबदार होता है। ये लोग स्वतंत्र विचारधारा के धनी होते हैं। इन लोगों में हर परिस्थिति में सफल निर्णय लेने की क्षमता होती है। मूलांक 1 वाले जातक हर जिम्मेदारी को अच्छे से निभाते हैं। बहुत बार परिस्थितियों को संभालने के लिए इन लोगों को कठोर व सख्त स्वभाव अपनाने की जरूरत पड़ती है। मूलांक 1 वाले जातकों में एक अच्छे प्रबंधक के गुण होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक एक उत्तम नेता की तरह समूह का नेतृत्व करते हैं। इन लोगों को राजनीति में भी सफल होते हुए देखा गया है। मूलांक 1 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। ये लोग सरकारी कार्यक्षेत्रों में सफल होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत स्वाभिमानी होते हैं, परंतु कई बार अभिमान और स्वाभिमान में अंतर नहीं समझ पाते जो कि इनके लिए नुकसानदेह साबित होता है। मूलांक 1 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।
 
PunjabKesari birthday

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सरकारी कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। जमीन अथवा प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। फरवरी के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा है। अपनी वाणी पर संयम रखें। मार्च के महीने में आपके मनोबल में वृद्धि होगी। किसी को उधार दी हुई धन राशि वापिस मिल सकती है परंतु मन अकारण ही परेशान रहेगा। अप्रैल के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। आपको अपनी मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है। मई के महीने का समय भागदौड़ में बीतेगा। कार्यभार अधिक रहेगा। ऑफिस में बॉस के साथ कोई बहस हो सकती है। जून व जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। फैशन डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा। खर्चें अधिक बने रहेंगे। अगस्त के महीने का समय यात्राओं में बीतेगा। पिता के साथ चले आ रहे वैचारिक मतभेद समाप्त हो सकते हैं। सितंबर के महीने में कोई बड़ा निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। अक्टूबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें और व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। नवंबर के महीने का समय कार्यालय में पहले से बेहतर रहेगा। हालांकि जीवन साथी के साथ रिश्तो में खटास आ सकती है। दिसंबर के महीने में कार्यों में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें।
PunjabKesari birthday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान से अपशब्द न कहें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

केसर का तिलक करें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

काली उड़द की दाल का दान करें।

गायत्री मंत्र का जाप करें।

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in
PunjabKesari birthday

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!