आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Feb, 2021 07:33 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 21 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 21 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में उम्र से अधिक अनुभव देखने को मिलता है। ये लोग परिस्थितियों को जांच परख कर ही कोई फैसला लेते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों की पढ़ाई अच्छी रहती है। ये लोग मुख्यतः उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। इन्हें मेधावी छात्रों में गिना जाता है। मूलांक 3 वालों को देखा गया है कि यह सारा जीवन कुछ न कुछ अध्ययन करते ही रहते हैं। चाहे फिर वह किताबी पढ़ाई हो या कोई कौशल सीखने की बात हो। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी कार्य क्षेत्र में कार्यरत होते हैं उसमें निपुण होते हैं। इन्हें अपने विषय की अच्छी जानकारी होती है। मूलांक 3 वाले जातक किसी कार्य को ठान लेते हैं तो उसे जरूर करते हैं। इन लोगों की इच्छाशक्ति दृढ़ होती है।
PunjabKesari birthday
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष उनके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। आपको मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। इस वर्ष आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। फरवरी के महीने का समय विशेष शुभ है। विद्यार्थियों को चाहिए कि समय का सदुपयोग करें। मार्च के महीने का समय सावधानी से बिताएं। घर में किसी बुजुर्ग को गले सम्बंधित तकलीफ हो सकती है। अप्रैल का समय व्यापार व कारोबार के लिए उत्तम है। नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। मई के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। जून के महीने में रुके हुए सरकारी काम बन सकते हैं। मन थोड़ा परेशान रहेगा। जुलाई के महीने में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपके कार्यों की गति धीमी रहेगी। आफिस में बॉस के साथ बहस हो सकती है। आप तनाव महसूस करेंगे। अगस्त के माह में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। आपके अधूरे काम बनते नजर आएंगे। सितंबर के महीने में पिता की सलाह मददगार साबित होगी। अक्टूबर के माह में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। नवम्बर के महीने में घर में नया सदस्य शामिल हो सकता है। दिसम्बर के महीने में प्रलोभन वश कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। वर्ष 2022 के जनवरी का महीना अच्छा है। एकाग्रता में वृद्धि होगी।

PunjabKesari birthday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीला रुमाल अपने पास रखें।

विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

भाइयों के साथ व्यर्थ का विवाद नजरअंदाज करें।

काले व नीले रंग का परहेज करें।

जंग लगी लोहे की वस्तुएं घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
PunjabKesari birthday

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!