आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Feb, 2021 08:13 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 26 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक मेहनती और परिश्रमी होते हैं। ये लोग हर काम को पूरी लगन से करते हैं।

 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 26 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक मेहनती और परिश्रमी होते हैं। ये लोग हर काम को पूरी लगन से करते हैं। इनके जीवन लक्ष्य काफी उच्च स्तर के होते हैं, जिन्हें पाने के लिए इन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है परन्तु मेहनत का परिणाम अवश्य मिलता है। मूलांक 8 वाले जातक किसी से ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते। ये लोग अंतर्मुखी होते हैं। इन लोगों को अपने कार्यों का प्रचार-प्रसार बिल्कुल पसंद नहीं आता। जिसके कारण इनके मित्र भी कम बनते हैं। इस स्वभाव के कारण लोग इन्हें बहुत बार मतलबी समझने की गलती कर बैठते हैं। मूलांक 8 वाले जातक थोड़े आलसी और हर कार्य को धीरे-धीरे करने वाले होते हैं परंतु  कार्यों के बीच में आने वाली अड़चनों से कभी निराश नहीं होते और प्रयास करना नहीं छोड़ते। इनकी यही आदत इन्हें अंत में सफलता तक ले जाती है। मूलांक 8 वाले जातक थोड़े गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपने मन की बात जल्दी से किसी से साझा नहीं करते। स्वयं ही परिस्थितियों के मंथन पर लगे रहते हैं। इन्हें बहुत बार मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ता है।

PunjabKesari birthday
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष प्रेम संबंध को लेकर घर के बड़ों से मतभेद हो सकता है। इस साल आपके खर्चे अधिक बने रहेंगे। फरवरी के महीने का शेष समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। मार्च के महीने में प्रॉपर्टी अथवा जमीन के सिलसिले में किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने का समय नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। हालांकि योजनाओं में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में बॉस के साथ बहस हो सकती है। मई के महीने में आपकी भावनात्मकता में वृद्धि होगी। व्यापारिक स्तर पर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जून के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है आपको मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जुलाई के महीने का समय सावधानी से बिताएं। आपके मन में चल रही दुविधाओं का फायदा उठाकर कुछ लोग आपको भड़काने की कोशिश करेंगे। कार्यभार की अधिकता की वजह से थोड़ा परेशानी महसूस करेंगे। अगस्त के महीने में आप स्वयं के रखरखाव पर अधिक खर्च करेंगे। सितंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार के वहम को स्थान न दें अन्यथा रिश्ते में खटास उत्पन्न हो सकती है। अक्टूबर के महीने में पिता के साथ चले आ रहे वैचारिक मतभेद के मध्य समझौता हो सकता है। आय के नए साधन प्राप्त होने की संभावना बनती है। नवंबर के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। दिसंबर के महीने में व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में यात्राएं संभव हैं। जीवनसाथी के साथ भी कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
PunjabKesari birthday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

किसी भी प्रकार की सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें।

गाय की सेवा करें।

जीवनसाथी को अपशब्द न कहें।

जौं को जल प्रवाह करें।

ससुराल पक्ष से विद्युत उपकरणों का लेन-देन न करें।

यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
PunjabKesari birthday

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!