आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Feb, 2021 07:40 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। अंक 1 सूर्य का अंक है। इसमें बहुत अधिक तेज और प्रकाश होता है।

 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। अंक 1 सूर्य का अंक है। इसमें बहुत अधिक तेज और प्रकाश होता है। इसे बहुत बलवान माना जाता है। मूलांक 1 वालों जातकों में अच्छी नेतृत्व शक्ति पाई जाती है। ये लोग राजनीति अथवा प्रशासन में अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में यश, मान-सम्मान कमाते हैं। इन लोगों के पास शक्ति और सत्ता होती है। इन्हें इसका दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। इन लोगों को अपने पद व मान सम्मान से बहुत लगाव होता है। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। अतः किसी से सलाह लेना पसंद नहीं करते। अपने निर्णय स्वयं लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने कार्यों के लिए दूसरों पर भरोसा नहीं करते। केवल अपने मन की सुनते हैं। ये लोग किसी के दबाव में आकर कार्य नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातक किसी भी शर्त पर अपनी स्वतंत्रता के साथ समझौता नहीं करते। इन लोगों को चुनौतियों का सामना करने में मजा आता है। किसी भी परिस्थिति के सामने हार नहीं मानते और संघर्ष के बाद सफलता को हासिल करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक दृढ़ निश्चयी और ईमानदार होते हैं। अपने हर कार्य को पूरी निष्ठा से करते हैं। एक बार जिस चीज को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। इनकी इस आदत के कारण बहुत बार लोग इन्हें हठी समझ लेते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपको स्वयं आगे आकर कार्य को संभालना पड़ेगा। कार्यभार बढ़ सकता है। किसी लालच में आकर शॉर्टकट को अपनाने की कोशिश न करें अन्यथा परिणाम नकारात्मक ही होंगे। मार्च के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। अप्रैल के महीने का समय अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। मई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। सरकारी कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जून के महीने में आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा है। आप निजी जीवन के कारण अपने काम को कम समय दे पाएंगे। अगस्त के महीने में पिता के साथ चला आ रहा वैचारिक मतभेद समाप्त हो सकता है। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। यात्राएं लाभ देंगी। सितंबर के महीने में आप में आलस बढ़ सकता है। अक्टूबर के महीने में आपको चाहिए कि अधूरे कामों को समय से पूरा करें। कार्यभार अधिकता और अधूरे कामों की वजह से गुस्सा बढ़ सकता है। नंबर में किसी नए कार्य करने के लिए समय शुभ है। अपनी वाणी पर संयम रखें। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने का समय कार्यों को पूरा करने के लिए शुभ है। संतान पक्ष को लेकर चिंतित हो सकते हैं। फरवरी के महीने में ऑफिस में बॉस से मदद प्राप्त होगी। सरकारी काम बन सकते हैं।
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान को अपशब्द न कहें।

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

शनि देव जी के मंदिर में जाकर अपनी भूलों की क्षमा याचना करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!