आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Mar, 2021 01:32 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 1 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं ईमानदार होते हैं।

 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 1 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं ईमानदार होते हैं। ये लोग एक बार जिस काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक थोड़े हठी एवं अभिमानी होते हैं। इन लोगों को स्वाभिमान व अभिमान के मध्य अंतर को समझना चाहिए। मूलांक 1 वाले जातक विचार प्रधान और सही निर्णय लेने में दक्ष होते हैं। ये लोग कर्म प्रधान एवं आदर्शवादी होते हैं। इन लोगों के सिद्धांत काफी मजबूत होते हैं। जिनसे ये कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातक निडर होते हैं, हर काम को साहस से करने वाले होते हैं। इन लोगों को किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं आता। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। अपनी हर बात का निर्णय स्वयं लेते हैं। मूलांक 1 वालों की शिक्षा अच्छी रहती है। ये लोग अपने जीवन में उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन लोगों को मान-सम्मान प्राप्त मिलता है। मूलांक 1 वाले छात्रों को अपने आसपास, समाज एवं दोस्ती के दायरे में काफी सम्मान प्राप्त होता है। इन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इन्हें अपनी जरूरत के लिए हर परिस्थिति में धन प्राप्त हो जाता है। मूलांक 1 वाले जातक धैर्यवान एवं मजबूत इरादों वाले होते हैं।
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फल लेकर आया है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। छोटे भाई-बहनों से झगड़ा न करें। मार्च के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अति शुभ है। मेहनत और मन लगाकर पढ़ाई करें। उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। गत समय में प्राप्त की गई सफलताएं अभिमान का कारण बन सकती हैं। जो नुकसानदेह साबित होगा। मई और जून का समय फैशन अथवा डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। आप अच्छी रचनाओं को आकार दे पाएंगे। जून के महीने में जीवन साथी के साथ कार्यभार की अधिकता के कारण अनबन हो सकती है। जुलाई के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। आपका क्रोध आपके लिए हानिकारक हो सकता है। ऑफिस में बॉस से सहायता प्राप्त होगी। अगस्त के महीने में आपके अंदर आलस की वृद्धि के कारण कार्य स्थगित होंगे। जिसका आपको बाद में भुगतान करना पड़ेगा। पिता के साथ बहस हो सकती है। सितंबर के महीने का समय अच्छा है। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। अक्टूबर के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है, समय शुभ है। नवंबर के महीने में आपके मनोबल में वृद्धि होगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। दिसंबर के महीने का समय अच्छा है। कारोबार एवं व्यवसाय में लाभ के योग बनते हैं। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। स्वाभिमान को अभिमान में न बदलने दें। फरवरी के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है।

उपय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष पर जल दें।

गुरुजनों व बुजुर्गों का सम्मान करें।

काले अथवा नीले रंग से परहेज करें।

लोहे अथवा चमड़े की वस्तुओं का लेन-देन न करें।

उड़द की दाल का दान करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

सूर्य को जल दें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!