आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Mar, 2021 08:37 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक संवेदनशील एवं भावुक होते हैं। इन लोगों की

 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक संवेदनशील एवं भावुक होते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। ये लोग अच्छे रचनाकार होते हैं और अपनी कल्पनाओं को आकार देने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। इन लोगों के मन में कोई गलत भाव नहीं होता। ये लोग सरल और निष्कपट होते हैं। इनके मन मे कोई छलावा नहीं होता, ये लोग अपनी बात सामने वाले के सामने बिना किसी बनावट के रख देते हैं। जिसका लोग आज के समय में गलत फायदा उठाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का शारीरिक गठन चाहे अच्छा न हो परंतु इनका मानसिक स्तर काफी विकसित होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता शक्ति अच्छी होती है। हालांकि मूलांक 2 वालों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी पाई जाती है। ये लोग दूसरों के मन की बात बहुत जल्दी भांप लेते हैं। तथा दूसरे के हित का ख्याल रखते हैं। मूलांक 2 वालों की शिक्षा अच्छी रहती है। मजबूत कल्पना शक्ति के कारण इन्हें बहुत बेहतर प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। जबकि विचारों की अस्थिरता और आत्मविश्वास की कमी बहुत बार इनकी शिक्षा में बाधा भी बनती है।

PunjabKesari BIrthday

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्य सफल होंगे। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। मार्च के महीने का समय थोड़ी सावधानी से बिताएं। किसी बहकावे में आने से बचें। पिता की सेहत का ख्याल रखें। अप्रैल के महीने का समय कारोबार के लिए अच्छा है। संचार साधन आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। मई का महीना विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। जून के महीने में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। जुलाई के महीने में मन व्याकुल रहेगा। आपके काम धीमी गति से पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। अगस्त के महीने का समय शुभ है। छात्र किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। किसी दोस्त से मदद प्राप्त होगी। रुके हुए काम बनेंगे। समय का सदुपयोग करें। सितम्बर के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा है। अक्टूबर के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। नवंबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। दिसंबर के महीने में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने का समय आपके अनुकूल है। कारोबार में समझौते के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी के महीने में व्यवसाय अथवा नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सूर्य को जल दें।

तांबे अथवा गुड़ का दान न करें।

बरगद के पेड़ पर पानी चढ़ाएं तथा गीली हुई मिट्टी से मस्तक पर तिलक करें।

किसी शुभ कार्य पर गुड़ खाकर अथवा पानी पीकर जाएं।

काले अथवा नीले रंग से परहेज करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
PunjabKesari  BIrthday

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!