आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Mar, 2021 08:18 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 3 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक सदाचारी एवं सुविचारों वाले होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 3 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक सदाचारी एवं सुविचारों वाले होते हैं। ये लोग सात्विक तथा धार्मिक स्वभाव के होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपनी परंपराओं का सम्मान करते हैं। ये लोग बुजुर्गों और गुरुजनों का सम्मान करते हैं। सत्यवादी एवं न्याय प्रिय होते हैं। ये लोग किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। ये लोग स्वाभिमानी एवं ईमानदार होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत मेहनती और संघर्षशील होते हैं। ये लोग जिस बात को ठान लेते हैं तो उसे पूरा करते हैं। मूलांक 3 वाले बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। बहुत बार अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने हेतु ये लोग अपने निजी जीवन को नजरअंदाज कर देते हैं। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। प्रायः मूलांक 3 वाले लोग उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन लोगों को एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, मार्गदर्शक के रुप में भी सफल कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 3 वाले जातक अच्छे विचारों वाले, दूरदर्शी तथा अनुभवी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक प्रतिभाशाली एवं बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हर बात को बहुत जल्दी समझ जाते हैं। इन लोगों में उम्र से ज्यादा अनुभव एवं समझदारी देखने को मिलती है। जिसके कारण लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों के साथ नरमी से पेश आते हैं। ये अपना फैसला कभी दूसरों पर नहीं थौंपते। दूसरों के साथ जबरदस्ती करना इनके स्वभाव में नहीं आता।

PunjabKesari birthday

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मार्च के महीने में विद्यार्थियों को मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। व्यवसाय में भी तरक्की के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में आपके कार्य सफल होंगे। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मई के महीने में सरकारी काम बन सकते हैं। जो जातक सरकारी नौकरी हेतु आवेदन भेजना चाहते हैं समय अनुकूल है। माता की सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने में आप थोड़ा व्याकुल महसूस करेंगे। पिता के साथ बहस हो सकती है। जुलाई के महीने में साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। भाइयों से मदद प्राप्त हो सकती है। किसी समाज कल्याण इकाई के साथ जुड़कर समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। अगस्त के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। घर के बड़ों की सलाह से आगे बढ़ें। सितंबर के महीने में कारोबार में आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। अक्टूबर के महीने में कुछ काम अधिक संवेदनशीलता की वजह से अधूरे रह सकते हैं। नवंबर के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। आपके विचार कही सुनी बातों में आकर आपको गलत फैसला लेने पर मजबूर कर सकते हैं। दिसंबर के महीने में व्यापार में किसी परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में छात्रों को मेधावी प्राप्त हो सकती है। फरवरी के महीने में किसी प्रलोभन व लालच से बचे रहें।

PunjabKesari birthday

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

सूर्य को जल दें।

हनुमान जी की उपासना करें।

छोटे बहन-भाइयों के साथ व्यर्थ के लड़ाई झगड़े को नजरअंदाज करें।

काले अथवा नीले रंग से परहेज करें।

ससुराल पक्ष से विद्युत उपकरण का लेन-देन न करें।

काले चने का दान करें।

पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

PunjabKesari birthday

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!