आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Mar, 2021 09:11 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 6 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक खूबसूरत और आकर्षक छवि वाले होते हैं।

 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 6 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक खूबसूरत और आकर्षक छवि वाले होते हैं। इन लोगों में सुंदर वस्तुओं की तरफ काफी गहरा आकर्षण होता है। ये लोग हर सुंदर चीज की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक स्वयं के रख-रखाव का भी बहुत ध्यान रखते हैं। ये हमेशा बन-ठन कर रहना पसंद करते हैं। इन्हें देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग भोग-विलास, भौतिक सुख इत्यादि की तरफ गहरा आकर्षण रखते हैं। मूलांक 6 वाले जातक अपनी सुख-सुविधाओं को जुटाने में काफी अधिक धन व्यय करते हैं, जिसके कारण इनकी आर्थिक स्थिति असंतुलित रहती है। ये लोग हमेशा हर पल को मौज- मस्ती में संपूर्ण तरीके से जीने की कोशिश करते हैं। जब तक इनके पास धन की उपलब्धता होती है, तब तक पैसा खर्च करने में कतराते नहीं हैं। मूलांक 6 वाले जातक प्रेम संबंधों में काफी जल्दी प्रवेश कर जाते हैं। विपरीत लिंगी की तरफ इन में गहरा आकर्षण होता है। इनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। ये लोग एक अच्छा जीवन साथी साबित होते हैं। मूलांक 6 वालों के व्यवहार की बात की जाए तो इन लोगों का व्यवहार दूसरों के साथ अच्छा होता है। ये लोग हास्य विनोद प्रिय होते हैं। अपने जीवन को लेकर इनका दृष्टिकोण काफी विशाल होता है। इन्हें लोगों के साथ तालमेल बिठाकर रखना आता है। ये हमेशा अपना उत्तरदायित्व अच्छे से निभाते हैं।
 
PunjabKesari birthday
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष कारोबार और व्यवसाय के लिए शुभ रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए भी समय शुभ है। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मार्च के महीने में जीवनसाथी को लेकर घर के बड़ों से मतभेद हो सकता है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। अप्रैल के महीने का समय अच्छा है। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। मई के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। कार्यभार की अधिकता की वजह से निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। जून के महीने में मां अथवा पत्नी के मध्य अनबन हो सकती है। नकदी धन की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी को पैसा उधार देने से बचें। जुलाई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। अगस्त के महीने में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। दांपत्य जीवन में किसी वहम को स्थान न दें। सितंबर के महीने का समय अच्छा है। व्यापार संबंधी परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने में किसी महिला सहकर्मी से विशेष सहायता प्राप्त होगी। नवंबर के महीने का समय अच्छा है। कारोबार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो कि शुभ रहेगी। दिसंबर के महीने में कार्यभार की अधिकता के कारण आप थकान महसूस कर सकते हैं। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने का समय प्रेम संबंधों में मधुरता लेकर आएगा। फरवरी के माह में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

PunjabKesari PunjabKesari
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान दें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

वस्त्रों का दान न करें।

इत्र का इस्तेमाल करें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

जौं को जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
PunjabKesari PunjabKesari
 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!