आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Mar, 2021 09:16 PM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वालों के स्वभाव में अस्थिरता देखने को मिलती है। ये कभी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वालों के स्वभाव में अस्थिरता देखने को मिलती है। ये कभी भी शांत चित नहीं रह सकते। इनके मन में बहुत उथल-पुथल चलती रहती है। कभी किसी विचार पर तो कभी किसी विचार पर इनका मन भटकता रहता है। मूलांक 7 वाले हर बात की गहराई में जाने की कोशिश करते हैं। जिसके कारण बहुत बार इन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है परंतु इनकी यही आदत इन्हें एक अच्छा दार्शनिक बनाती है। ये लोग शोध के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 7 वालों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। ये लोग बातों की आखिरी परत तक जाने की कोशिश करते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वालों को रिसर्च के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए पाया गया है परंतु मन की अस्थिरता की वजह से इन लोगों का स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा होता है। मूलांक 7 वाले जातक थोड़े परेशान चित्त रहते हैं। ये लोग रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इनके मन में चल रही बातों का पता लगा पाना मुश्किल होता है। मूलांक 7 वालों को परिवर्तन पसंद होते हैं। इन लोगों को घूमना-फिरना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले ज्योतिष अथवा गुप्त विद्याओं को सीखने में विशेष रूचि रखते हैं। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको वैवाहिक जीवन में खट्टे-मीठे अनुभव देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ विश्वास को बनाए रखें। अपने मन की बातों को साझा करें। मार्च के महीने में अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। हालांकि आपको बहुत सी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष को लेकर मन चिंतित रहेगा। अप्रैल के महीने का समय शुभ है। किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। सरकारी काम बनेंगे। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। मई के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। आप भावनाओं से घिरे रहेंगे और एक सही निर्णय लेने में समय लगेगा। जून के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। एकाग्रता में वृद्धि होगी। मन पढ़ाई में लगेगा। आपका मन ज्योतिष विद्या या गुप्तविद्या सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। जुलाई के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों के साथ नरमी से पेश आएं वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। अगस्त के महीने का समय व्यापार के लिए अच्छा है। वाणिज्यिक क्षेत्र में प्रगति होगी। सितंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। अक्टूबर के महीने में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो कि शुभ रहेगी। नवंबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे। दिसंबर के महीने में साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। फरवरी के महीने में कार्यभार अधिक बना रहेगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

संतान पक्ष को अपशब्द न कहें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

इत्र का इस्तेमाल करें।

वस्त्रों का दान न करें।

काले और नीले रंग से परहेज करें।

काले चने का दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!