आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Mar, 2021 08:20 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 17 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि  देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग चुपचाप रहना पसंद करते हैं। अपनी बातें जल्दी से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 17 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि  देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग चुपचाप रहना पसंद करते हैं। अपनी बातें जल्दी से किसी के साथ सांझा नहीं करते। इनके अंतर मन की बातें पता लगाना मुश्किल होता है। इस कारण इनके दोस्त भी कम बनते हैं। ये लोग काम से काम रखते हैं, जिसके कारण लोग बहुत बार इन्हें मतलबी समझ लेते हैं। मूलांक 8 वाले जातक अंतर्मुखी होते हैं। ये लोग हर कार्य को धीरे-धीरे करते हैं। ये लोग बाहरी दिखावे में ज्यादा रुचि नहीं लेते। इनके हर कार्य में नीरसता झलकती है। मूलांक 8 वाले जातक आलस से घिरे रहते हैं, जिसके कारण इनके बहुत से महत्वपूर्ण कार्य भी विलंब से संपन्न होते हैं। अपनी इस आदत का नुकसान इन्हें उम्र भर उठाना पड़ता है। मूलांक 8 वाले जातक मेहनती और ईमानदार होते हैं। परिश्रम करने से कभी नहीं घबराते। अपने जीवन के लक्ष्य को कड़ी मेहनत से प्राप्त करते हैं। इन लोगों को उद्योग, कोयला, लोहा, पेट्रोलियम, तेल इत्यादि क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों के काम करने का तरीका दूसरों से अलग होता है। मूलांक 8 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। हालांकि कई बार विपरीत परिस्थितियों के चलते शिक्षा प्राप्ति में बाधाओं का सामना भी करना पड़ता है। मूलांक 8 वालों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष यात्रा लाभदायक रहेगी। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। मार्च के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की योजना बना सकते हैं परंतु बहुत सी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। अप्रैल के महीने में मन थोड़ा अशांत रहेगा। मई के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। कार्यों में तरक्की और बढ़ोतरी प्राप्त होगी। आपकी मेहनत से कार्य सफल होंगे। जून के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कार्यभार बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। जुलाई के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। आपका मन कला संगीत आदि में ज्यादा लगेगा। अगस्त के महीने में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। सितंबर के महीने में स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें। कमर दर्द की परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अक्टूबर के महीने में कार्य थोड़ी धीमी गति से होंगे परंतु योजनाएं सफल होंगी। नवंबर के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। अपनी ऊर्जा को सही कार्य में लगाएं। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। दिसंबर के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत से बचें। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव हैं। वाणी पर संयम रखें। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में विदेश यात्रा के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में अपने अधूरे कार्य को पूरा करने की कोशिश करें। घर में जमीन संबंधी कोई विवाद हो सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले दूसरों से परामर्श लें।

रात्रि में दूध का सेवन न करें।

माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे रखें।

अपशब्दों का इस्तेमाल न करें।

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!