आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Mar, 2021 12:19 PM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक सामाजिक होते हैं। इन लोगों में बात करने की अद्भुत कला होती है,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक सामाजिक होते हैं। इन लोगों में बात करने की अद्भुत कला होती है, जिसके चलते ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी अच्छे संबंध स्थापित कर लेते हैं। इन लोगों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। हालांकि किसी के साथ मित्रता ज्यादा गहरे स्तर तक नहीं होती। मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान होते हैं। ये लोग फैसला लेते हुए जल्दबाजी दिखाते हैं, जिससे इन्हें बचना चाहिए। मूलांक 5 वाले लोग अनोखे, अद्भुत और एडवेंचरस कामों को करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को घूमना-फिरना, दूसरों से बातें करना, सोशल लाइफ को अच्छे से जीना बहुत पसंद होता है। ये लोग स्वतंत्र रूप से अपनी जिंदगी जीना चाहते हैं। इन्हें घर-परिवार और समाज की बंदिशें बिल्कुल पसंद नहीं आती। मूलांक 5 वाले जातकों को बैंकिंग, फाइनेंस, अकाउंटिंग, बिजनेस-मैनेजमेंट, मार्केटिंग, सेल्स पर्सन, कंसलटेंसी आदि क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए देखा जाता है। ये लोग नकारात्मक परिस्थितियों के सामने घुटने नहीं टेकते। मूलांक 5 वाले जातक आशावादी होते हैं और हमेशा सकारात्मक परिणाम की उम्मीद में लगातार प्रयासरत रहते हैं। 

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। सेहत का ख्याल रखें। कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें। किसी प्रकार के प्रलोभन में आकर कोई शॉर्टकट न अपनाएं। मार्च के महीने का शेष समय सावधानी से  बिताएं। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान न करें। अप्रैल के महीने का समय भागदौड़ भरा रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में कोर्ट का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने में परिणाम आपकी सोच के अनुसार प्राप्त होंगे। अपने क्रोध पर काबू रख कर सही सलाह का अनुसरण करें, सफलता प्राप्त होगी। अन्यथा व्यर्थ में स्वयं के लिए परेशानियां खड़ी कर लेंगे। जून के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। जुलाई के महीने में कारोबार में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। अगस्त के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आपके कार्य सफल होंगे परंतु थोड़ा विलंब हो सकता है। सितम्बर के महीने में घर में किसी बड़े को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो सकती है। अक्टूबर और नवंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। दिसंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। किसी को पैसा उधार न दें। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जौं को जल प्रवाह करें। 

कोई खराब घड़ी घर में न रखें। 

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। 

कन्या को भोजन करवाएं। 

भगवान गणेश की आराधना करें। 

काले और नीले रंग से परहेज करें। 

परनिंदा से परहेज करें। 

हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

धर्म स्थान में सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!