आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Apr, 2021 08:48 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले व्यक्ति भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर ज्यादा आकर्षित रहते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले व्यक्ति भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर ज्यादा आकर्षित रहते हैं। इन लोगों को ये सब सुविधाएं ही जीवन का असली सुख लगती हैं। मूलांक 6 वाले जातक जीवन के हर पल को मौज-मस्ती में जीना चाहते हैं। जिसके लिए ये लोग अत्यधिक धन खर्च करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक सुंदर और सुंदरता की तरफ आकर्षित होते हैं। इन लोगों को महंगी वस्तुएं खरीदने का शौक होता है। जिसके कारण आर्थिक स्थिति असंतुलित रहती है। ये लोग अपनी आय से अधिक खर्च करते हैं। मूलांक 6 वालों का दांपत्य जीवन सुख में बीतता है। इन लोगों में विपरीत लिंगी की तरफ गहरा आकर्षण होता है। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही  क्रिएटिव होते हैं। ये लोग यदि किसी रचनात्मक क्षेत्र में कार्यरत होते हैं तो सफलता हासिल करते हैं।  मूलांक 6 वाले जातक हमेशा खुश रहते हैं। इनका स्वभाव बहुत ही हास्य विनोद प्रिय होता है। ये लोग पिछली बातों को भूलकर आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं। नकारात्मक परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारते, जिसके कारण इनके चेहरे पर एक चमक बनी रहती है और  दीर्घायु होते हैं।
PunjabKesari birthday
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष परिवार के साथ खुशी के माहौल में बीतेगा। दाम्पत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने का समय कारोबार, व्यवसाय अथवा प्रोफेशनल लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं परंतु निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। मई के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। मां के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। जून के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। कारोबार में भी तरक्की के योग बनते हैं। रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े लोग उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे। जुलाई के महीने में अपने विचारों में स्थिरता लेकर आने की कोशिश करें। कही सुनी बातों में आकर या बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। व्यर्थ का शक वैवाहिक जीवन के सुख में खलल पैदा कर सकता है। अगस्त और सितंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। आपकी रुचि कला नृत्य गायन संगीत आदि में ज्यादा होगी। फैशन अथवा डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोग शुभ परिणाम प्राप्त करेंगे। सितंबर के महीने में व्यर्थ के दिखावे से बचें। अक्टूबर के महीने में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। मन परेशान रहेगा। नवंबर के महीने में कार्यभार ज्यादा बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी लेन-देन का सामना कर सकते हैं। दिसंबर के महीने में साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अधूरे काम बनेंगे। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में कारोबार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। फरवरी के महीने में कामों में विलम्ब होगा। आपको अपने उत्तरदायित्व को समझना चाहिए। मार्च के महीने का समय पिछले समय में अधूरे रह गए कामों को पूरा करने के लिए अच्छा है। पिछले समय में आलस्य के कारण छोड़ दिए गए कामों को पूरा करने की कोशिश करें।

PunjabKesari birthday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान दें।

जीवनसाथी को अपशब्द न कहें।

ससुराल पक्ष से विद्युत उपकरण का लेन-देन न करें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

काले चने का दान करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

इत्र का इस्तेमाल करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari birthday

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!