आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Apr, 2021 09:07 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व हास्य विनोद प्रिय और मनमोहक होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व हास्य विनोद प्रिय और मनमोहक होता है। ये लोग हर पल को मौज-मस्ती में खुले दिल से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को महंगे-महंगे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण, ब्रांडेड चीजें इस्तेमाल करना अच्छा लगता है। ये लोग अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा अपने शौक और भोग विलास को पूरा करने में खर्च कर देते हैं। ये लोग स्वयं के रख-रखाव पर बहुत ध्यान देते हैं। हमेशा बन-ठन कर साफ-सुथरे कपड़े पहन कर रहना पसंद करते हैं। ये लोग बहुत ही खुश मिजाज होते हैं। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक अपने समूह की जान होते हैं। लोग इनसे मिलना, बातें करना पसंद करते हैं। इनके मित्र बहुत अधिक संख्या में होते हैं। ये सब से हंस कर बातें करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक विपरित लिंगी की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक अपने आसपास अपने घर की साज- सज्जा पर भी बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रोमांटिक और प्यार मोहब्बत में गहरा आकर्षण रखने वाले होते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन सामान्यतः अच्छा बीतता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि अप्रैल के महीने का शेष समय काम की अधिकता के कारण थोड़ा व्यस्त रहेगा। मई के महीने में नकदी धन की कमी हो सकती है। जून के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर तरक्की हासिल होगी। आपके सारे काम सफल होंगे। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी शक और वहम को वैवाहिक जीवन में स्थान न दें, अन्यथा अकारण ही आप अपने रिश्तों में खटास पैदा कर लेंगे। अगस्त और सितंबर के महीने का समय संगीत, कला अथवा रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहेगा। सितंबर के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कारोबार और व्यवसाय की दृष्टि से भी समय अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। पिता के साथ वैचारिक मतभेद बन सकते हैं। दिसंबर के महीने में व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े में फंस सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष के कारण चिंतित हो सकते हैं। फरवरी के महीने में प्रॉपर्टी अथवा जमीन संबंधी मामलों में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। मार्च के महीने में अपनी दृढ़ संकल्प शक्ति का इस्तेमाल करें तथा अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए मां लक्ष्मी की आराधना करें और गुलाब का फूल अर्पित करें।

गाय का घी मंदिर में दान दें।

जीवनसाथी को अपशब्द न कहें।

जौं को जल प्रवाह करें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

व्यायाम एवं योग को अपनाएं।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!