आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Apr, 2021 09:24 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 22 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक तेज बुद्धि और उत्तम तार्किक शक्ति वाले होते हैं। ये लोग हर बात को रिसर्च की तह तक ले जाकर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 22 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक तेज बुद्धि और उत्तम तार्किक शक्ति वाले होते हैं। ये लोग हर बात को रिसर्च की तह तक ले जाकर जांच पड़ताल करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक हर काम को किसी न किसी जुगाड़ बाजी से करने की कोशिश करते हैं। इसी के साथ-साथ बहुत संघर्षशील एवं मेहनती भी होते हैं। एक काम को यदि ठान लेते हैं तो पूरा करके ही दम लेते हैं। अपने मार्ग में आने वाली रुकावटों से नहीं घबराते। सारी अड़चनों को पार कर अंत में सफलता हासिल करते हैं। ये लोग हमेशा अपने मन की बात को स्पष्टता से रखने की हिम्मत रखते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों की ऑर्गेनाइजिंग पावर बहुत अच्छी होती है। ये लोग हर कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक जिस क्षेत्र में रुचि रखते हैं, उसका संपूर्ण ज्ञान हासिल करने में जी जान लगा देते हैं। ये लोग अपने क्षेत्र में निपुण होते हैं। इन लोगों का काम करने का तरीका व व्यवहार काफी रौबदार और प्रभावशाली होता है। अपने व्यक्तित्व की दूसरों पर गहरी छाप छोड़ते हैं। ये लोग गैरपरंपरावादी होते हैं। समाज अथवा परिवार में चली आ रही रूढ़ीवादी परंपराओं का पुरजोर विरोध करते हैं। ये लोग हर बात को तर्क के साथ समझने की कोशिश करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction  

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस वर्ष आपको बहुत से परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। यह परिवर्तन निजी अथवा व्यावसायिक किसी भी स्तर पर संभव हैं। अप्रैल के महीने का शेष समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। मई के महीने में छोटे भाई-बहनों के साथ व्यर्थ के विवाद को नजरअंदाज करें। जून के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। वाणी पर संयम रखें। जुलाई के महीने में व्यापारिक लेन-देन करते हुए सावधानी बरतें। अगस्त के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। गुरुजनों एवं बड़ों की अवहेलना न करें। सितंबर के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। कही सुनी बातों में अथवा किसी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने में कार्यस्थल पर कुछ बदलाव का सामना करना पड़ेगा। नवंबर के महीने में दांपत्य जीवन के सुखों में कमी आ सकती है। बेकार के वहम अथवा शक को अपने रिश्ते में स्थान न दें। दिसंबर के महीने में यात्रा के योग बनते हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यर्थ के विचारों पर अंकुश लगाएं। वर्ष 2022 में जनवरी और फरवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। मार्च के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। किसी को पैसा उधार देने से बचें।
PunjabKesari Todays Birthday Prediction  
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर के बुजुर्गों अथवा गुरुजनों का आशीर्वाद लें।

हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

धर्म स्थान में सेवा करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

जंग लगे हुए लोहे की वस्तु घर में न रखें।

चमड़े की वस्तुओं का लेन-देन न करें।

गेहूं और चावल का दान न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction  


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!