Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 May, 2021 08:00 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक देखने में गंभीर और रूखे स्वभाव के
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक देखने में गंभीर और रूखे स्वभाव के प्रतीत होते हैं। ये लोग कम बोलना पसंद करते हैं और थोड़े अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन सब बातों के चलते दूसरे व्यक्ति मूलांक 8 वालों के बारे में गलत धारणा बना लेते हैं। जैसे लोग इन्हें क्रोधी, घमंडी और मतलबी समझने लगते हैं। हालांकि मूलांक 8 वाले जातक वास्तव में ऐसे नहीं होते। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके दोस्त कम होते हैं परंतु जिनके साथ दोस्ती होती है काफी गहरी होती है। मूलांक 8 वाले जातकों के विचारों में समय के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। इन लोगों को अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। जिसके कारण ये लोग जिंदगी के हर अच्छे और बुरे पहलू को गहराई से समझने लगते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अक्सर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति देरी से होती है परंतु इन सभी परिस्थितियों में ये लोग अपना धैर्य कभी नहीं खोते। मूलांक 8 वाले जातक धैर्यवान, समझदार और ईमानदार होते हैं।
आज दिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको अपने अधूरे काम पूरे करने चाहिए। जमीन-जायदाद संबंधी किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने में कारोबार संबंधी मामलों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तेजना में आकर कोई फैसला न लें। जून के महीने में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। जुलाई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं, वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अगस्त के महीने में आप थकान महसूस करेंगे, जिसके कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित हो सकते हैं। सितंबर के महीने में साहसिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। दोस्तों के साथ लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना बनती है। अक्टूबर के महीने में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना आरंभ करेंगे। हालांकि बहुत सी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। नवंबर के महीने में चीजें मानसिक तनाव का रूप ले सकती हैं। दिसंबर के महीने का समय अच्छा रहेगा। आप स्वयं की मेहनत से सफलता हासिल करेंगे। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है। फरवरी के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। मार्च महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
सोना न गिरवी रखें और न ही बेंचे।
गुरुजनों एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
शनि देव जी के मंदिर में अपनी भूलों की क्षमा याचना करें।
हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
जौं को जल प्रवाह करें।
धर्म स्थान में सेवा करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in