Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Aug, 2021 07:57 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। ये लोग कभी अकस्मात सफलता को प्राप्त करते हैं तो कभी इन्हें बिल्कुल अपने लक्ष्य के पास पहुंच कर हार का सामना करना पड़ता है। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी सोच और मान्यताओं को नहीं मानते तथा लगातार उन्हें बदलने के लिए प्रयास करते रहते हैं। जिसके कारण बहुत बार गैर परंपरावादी भी समझ लिए जाते हैं। ये लोग अपने लिए अलग ही रास्तों के चुनाव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक अपनी अलग राह बनाते हैं। इन लोगों के जीवन में अक्सर घटनाएं अकस्मात होती हैं, जिनका इन्होंने अंदाजा भी नहीं लगाया होता। मूलांक 4 वाले जातकों की शिक्षा सामान्य रहती है। बहुत बार इन्हें अपनी पढ़ाई में परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो ये लोग सभी परेशानियों को पार करके अच्छे मुकाम पर पहुंचते हैं। बहुत बार यह देखा गया है कि ये लोग शिक्षा किसी और क्षेत्र में ग्रहण करते हैं तथा रोजगार के लिए किसी और तरीके को अपनाते हैं। इन लोगों को राजनीति में भी सफल कार्य करते हुए देखा गया है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जायदाद अथवा जमीन संबंधी मामलों में भागीदार बन सकते हैं। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। अगस्त के महीने में पिता के साथ चले आ रहे मतभेद कम हो सकते हैं। मन थोड़ा परेशान रहेगा। सितंबर के महीने में आलस्य आपको घेर सकता है। आपकी स्वयं की मेहनत से ही कार्य सफल होंगे। अक्टूबर के महीने में बहन भाइयों के साथ विवाद हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें। नवम्बर के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। दिसंबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। 2022 में जनवरी के महीने में व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े को त्याग कर अपने अधूरे काम पूरे करें। फरवरी के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। मार्च के महीने में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अप्रैल के महीने का समय कारोबार के नजरिए से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मई के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा है। कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। जून के महीने में व्यापार संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें। पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है। जुलाई के महीने में प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com