Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Sep, 2021 09:33 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी और स्वतंत्र
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये लोग किसी के अधीन होकर काम करना पसंद नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातकों को या तो स्वयं का कोई काम करते हुए देखा गया है या नौकरी करने वाले लोग भी एक अच्छे औधे पर कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में एक अच्छे नेता के गुण होते हैं। इन लोगों की नेतृत्व शक्ति काफी अच्छी होती है। मूलांक 1 वाले जातक दूसरों के अंदर प्रेरणा का स्त्रोत बन कर उनसे काम करवाने का हुनर जानते हैं। इन लोगों में एक उत्तम प्रबंधक के गुण होते हैं। ये लोग किसी भी स्थान पर कार्यरत हो इन्हें स्वतः ही अधिकार और सत्ता प्राप्त हो जाती है। ये लोग हमेशा किसी भी काम का प्रबंधन अपने अधीन लेने के लिए तैयार रहते हैं या यूं कहें इन्हें खुद ही इनके गुणों के कारण प्रबंधक और नेतृत्व के कार्य सौंप दिए जाते हैं परंतु मूलांक 1 वाले जातकों में बहुत बार अपने अधिकारों के कारण अभिमान की भावना को उत्पन्न होते हुए देखा गया है, जो कि इनके लिए नुकसानदायक साबित होती है। मूलांक 1 वाले जातकों को अभिमान और स्वाभिमान के बीच के अंतर को समझना चाहिए।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष काफी मौज-मस्ती में बीतेगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सितंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अक्टूबर के महीने में व्यापारिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। नवंबर के महीने में आलस्य के कारण आपके कुछ काम देरी से होंगे, जिसके कारण कार्यालय में उच्च अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। दिसंबर के महीने में आप किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। फरवरी के महीने में कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। अनिंद्रा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मार्च के महीने में घर में कोई मांगलिक कार्य आयोजित हो सकता है। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। जून के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। मूलांक 1 वाले जातक इस माह यदि किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता मिलने के योग बनते हैं। कारोबार में भी विस्तार होगा। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। पिता की सेहत का ख्याल रखें। अगस्त के महीने में खर्चे अधिक होंगे। आपको बल और बुद्धि दोनों के मध्य सामंजस्य स्थापित करके चलना होगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए रात्रि में गुड़ का सेवन न करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। दही का दान मंदिर में करें। वस्त्रों का दान न करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com