आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Oct, 2021 09:26 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही कोमल हृदय के होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही कोमल हृदय के होते हैं। ये लोग मृदुभाषी और स्वभाव से विनम्र होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों का भला चाहते हैं। ये लोग कभी सपने में भी दूसरों के बारे में बुरा नहीं सोच सकते। बहुत बार तो मूलांक 2 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए स्वयं पर आने वाली कठिनाइयों को भी नजरअंदाज कर देते हैं। इन लोगों के मन में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। ये लोग जल्दी से किसी भी काम के लिए मना नहीं करते। मूलांक 2 वाले जातकों के मुख मंडल पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति होती है। परंतु ये लोग भावनात्मक स्तर पर बहुत कमजोर होते हैं, जिसका बहुत बार दूसरे लोग फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों को हर छोटी-छोटी बात भी आहत कर जाती है। ये लोग जिस प्रकार स्वयं दूसरों के लिए भावना रखते हैं दूसरों से भी वैसी ही उम्मीद लगाकर रखते हैं और जब वह पूरी नहीं होती तो बहुत ज्यादा दुखी हो जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत कल्पनाशील होते हैं। इन लोगों की कल्पना की कोई सीमा नहीं होती। बहुत बार मूलांक 2 वाले जातकों को अच्छे कवि और गीतकार के रूप में उभरते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष प्रॉपर्टी की खरीद बेच के लिए अनुकूल रहेगा। आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मन थोड़ा परेशान रहेगा। रात्रि में अनिद्रा की परेशानी हो सकती है। अक्टूबर के महीने में दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें। भावनात्मक स्तर पर कमजोर न पड़ें। नवंबर के महीने में कारोबार में कुछ नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं परंतु अभी ज्यादा बड़ा निवेश न करें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। फरवरी के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। बहन के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। मार्च के महीने में कारोबार में साझेदारी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। कारोबार और व्यवसाय में विस्तार के बारे में विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त हो सकती है। मई के महीने में व्यापार संबंधी किसी लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए पहले अच्छे से जांच- परख लें। जून और जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जून के महीने में खर्चे अधिक होंगे। अगस्त के महीने में पिता के साथ चला आ रहा वैचारिक मतभेद कुछ कम हो सकता है, परंतु मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। सितंबर के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें। केसर का तिलक लगाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। बृहस्पतिवार के व्रत रखें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। जौं को जल प्रवाह करें। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com 

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!