आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 May, 2022 09:07 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction:
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और चतुर होते हैं। ये लोग मन से कम और मस्तिष्क से ज्यादा काम लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों में वाकपटुता की अनोखी कला होती है। ये लोग अपनी इस कला से हर व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। हालांकि इनकी कथनी व करनी में काफी अंतर होता है। परन्तु ये लोग समय देखकर बात करने का हुनर जानते हैं। इन लोगों की उम्र चाहे कितनी भी हो परंतु इनके दिल से बचपना कभी नहीं जाता। मूलांक 5 वाले जातक अंतर्मन से बहुत चुलबुले और एक बालक जैसी मानसिक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग अपने मन में बातों को छुपा कर नहीं रखते। हर बात को अपने साथी से कह देना इन्हें अच्छा लगता है। किसी भी रिश्ते में किसी भी प्रकार का पर्दा ये लोग नहीं रखते। रचना के क्षेत्र में इन लोगों की अच्छी पकड़ होती है। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा भी उत्तम रहती है। मूलांक 5 वाले हर कार्य को सीखने की कोशिश करते हैं। ये लोग एक अच्छे मनोवैज्ञानिक साबित होते हैं। शिक्षा के बाद मूलांक 5 वाले जातक नौकरी करने की बजाय स्वयं का कारोबार करने में ज्यादा रुचि रखते हैं। मूलांक 5 वाले जातक व्यापारिक स्तर पर अच्छा कार्य करते हैं।

PunjabKesari, 14th May 2022, birthday predictions for today

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष व्यापार के नजरिए से महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापारिक यात्राएं करनी पड़ेंगी। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। मई के महीने में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी गुप्त विद्या को सीखने की ओर आकर्षित हो सकते हैं। जून के महीने में कारोबार में कोई बड़ा निवेश न करें। सेहत का ख्याल रखें। जुलाई के महीने में कारोबार संबंधी दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। अगस्त के महीने का समय दाम्पत्य जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। खरीदारी के लिए भी जा सकते हैं। सितंबर के महीने में मां और बेटी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अक्टूबर के महीने में विदेश यात्राओं के योग बनते हैं। कोई नया आय का स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। नवम्बर के महीने में कोई भी संदेह भरा कार्य न करें अन्यथा परिणाम नकारात्मक होने की संभावना ज्यादा बनती है। दिसंबर के महीने में कम निवेश में कोई काम करना चाहते हैं तो किया जा सकता है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में अकस्मात कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। खर्चे उम्मीद से अधिक होंगे। फरवरी के महीने में काफी उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। मार्च के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। सरकारी मदद मिल सकती है। अप्रैल के महीने में नकदी धन की कमी महसूस हो सकती है।

PunjabKesari, 14th May 2022, birthday predictions for today

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंदिर के बाहर बूंदी का प्रसाद बांटे। कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। छोटे बच्चों को खट्टी-मीठी टॉफी बांटे। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari, 14th May 2022, birthday predictions for today

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!