Edited By Niyati Bhandari, Updated: 20 May, 2022 07:58 AM

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक, सहृदय और सरल दिल के होते हैं। इनकी अत्यधिक भावुकता इनकी
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक, सहृदय और सरल दिल के होते हैं। इनकी अत्यधिक भावुकता इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है। जिसका दूसरे लोग आज के समय में दुरुपयोग करते हैं तथा अपना फायदा निकालने की सोचते हैं। मूलांक 2 वालों को दूसरों की छोटी-छोटी बातें भी आहत कर जाती हैं। इन्हें दूसरों के दुख से भी परेशानी होती है। मूलांक 2 वाले जातक दूसरे लोगों के साथ बहुत जल्दी दिल का रिश्ता जोड़ लेते हैं तथा उनके हित के बारे में सोचते हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत कल्पनाशील होते हैं। ये लोग बहुत ही सृजनशील होते हैं। उनकी कल्पनाओं का छौर काफी विस्तृत होता है। मूलांक 2 वालों का शारीरिक बल चाहे इतना अच्छा न हो परंतु इनका मानसिक संतुलन ही इनकी ताकत होता है। अपने परिवार में माता के साथ इनका घनिष्ठ संबंध होता है। इन लोगों के चेहरे पर चंद्रमा के समान आकर्षक आभा होती है। मूलांक 2 वाले जातकों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखने को मिलती है। मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता शक्ति काफी मजबूत होती है। इनकी शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। मूलांक 2 वालों का वैवाहिक जीवन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहता है। ये लोग अपनी भावुकता के कारण सही समय पर उचित फैसला नहीं ले पाते जो कि इनकी परेशानी का मुख्य कारण बनता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अकस्मात परिवर्तन लेकर आएगा, अतः आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। मई के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। आपका क्रोध ही आपके नुकसान का कारण बन सकता है। जून के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। जुलाई के महीने का समय भावनात्मक गतिविधियों में ज्यादा उलझा रहेगा। व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। अगस्त के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे, हालांकि एकाग्रचित्त रहने की आवश्यकता होगी अन्यथा मन भटक सकता है। सितंबर के महीने में बेकार के प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक काम न करें। अक्टूबर और नवम्बर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। दिसंबर के महीने में नकदी धन की कमी हो सकती है। माता के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। फरवरी के महीने में जीवनसाथी को लेकर घरवालों के साथ मतभेद हो सकता है। मार्च के महीने में संतान चिंता का कारण बन सकती है। अप्रैल के महीने में कामकाज की भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। मेहनत के अनुसार परिणाम कम ही मिलेंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। जल का अपव्यय न करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
