Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 May, 2022 08:47 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये अपनी बातें जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। ये लोग रहस्यमयी होते हैं। इन लोगों के बारे में सही जानकारी का पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातक घूमने-फिरने और यात्राओं के शौकीन होते हैं। इन लोगों को अलग-अलग जगह की यात्राएं करना अच्छा लगता है और इन्हें अपने कार्यकाल में भी बहुत से स्थानांतरणों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातकों के मन और विचारों में भी अस्थिरता होती है। ये लोग कभी एक तो कभी दूसरी बात पर विचार करते ही रहते हैं। सही और गलत, क्या करें और क्या न करें जैसी स्थितियों को लेकर इन लोगों के अंदर एक द्वंद चलता रहता है। मूलांक 7 वाले जातक किसी भी बात को जल्दी से भूलते नहीं हैं। इन्हें बातों की गहराई तक जाने की आदत होती है और सादे स्वभाव में भी ये लोग हर बात की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। या फिर यूं कहें कि बाल की खाल उतारने पर लगे रहते हैं, जिसके कारण व्यर्थ की मानसिक परेशानियों को बना कर रखते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शन शास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। अपने जीवन काल में कभी न कभी इन लोगों की रुचि गुप्त विद्या, तंत्र, मंत्र अथवा ज्योतिष विद्या की ओर भी होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष धैर्य और संयम के साथ बिताने का है। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। अपने पुराने अधूरे कामों को पूरा करने का प्रयास करें। मई के महीने में व्यापार में कोई बड़ा निर्णय सोच-समझ कर लें। मांगलिक कार्यों के आयोजन में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जून के महीने में भौतिक सुख-साधनों पर अधिक खर्च होगा। नकदी धन की कमी हो सकती है। जुलाई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। अगस्त के महीने में आलस्य के कारण कुछ नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। किसी बुरी संगति से दूर रहें। सितंबर के महीने में छोटे बहन-भाईयों के साथ विवाद हो सकता है। अक्टूबर के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कम निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है। नवम्बर के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। दिसंबर के महीने में आपका मन अध्यात्म और धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें। मार्च के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चे अपनी आगे की शिक्षा की योजना बनाएंगे। अप्रैल के महीने का समय सावधानी से बिताएं। किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई अनैतिक काम न करें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। तांबे के बर्तन में जल पिएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com