आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 May, 2022 12:18 PM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं।

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। इन लोगों में परिस्थितियों के अनुसार सोच-समझकर एक उत्तम निर्णय लेने की क्षमता होती है। मूलांक 3 वाले जातक प्रायः अपनी उम्र की अपेक्षा अधिक अनुभवी होते हैं, जिसके कारण लोग इनसे सलाह एवं परामर्श करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने शिक्षा काल में भी उत्तम एवं मेधावी छात्रों में गिने जाते हैं। ये लोग शिक्षा के अलावा भी जिस क्षेत्र में कार्यरत होते हैं उसमें दक्ष एवं निपुण होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक स्वभाव के होते हैं। इन लोगों में धर्म के प्रति गहरी आस्था होती है। ये लोग परंपराओं को मानने वाले होते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के जीवन लक्ष्य बहुत उच्च स्तर के होते हैं। ये लोग अपने जीवन मूल्यों के साथ भी कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग जल्दी से मदद के लिए किसी के सामने हाथ फैलाना पसंद नहीं करते।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। कारोबार के नजरिए से तरक्की के योग बनते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी इस साल के फल शुभ रहेंगे। मई के महीने के शेष दिन में यदि किसी नए काम में निवेश करना चाहते हैं तो अच्छा रहेगा। जून के महीने में आपकी एकाग्रता शक्ति मजबूत होगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जुलाई के महीने में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। संभवत आपका हर काम पूरा होने के योग बनते हैं। अपना प्रयास अवश्य करें। अगस्त के महीने का समय सावधानी से बिताएं। अपने चंचल व्यवहार के कारण कोई गलत काम न करें। पूरी सूझबूझ के साथ और संयम से काम लें। सितंबर के महीने में कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने का समय कामकाज और पारिवारिक जीवन दोनों के नजरिए से अच्छा रहेगा। नवम्बर के महीने में चिंता और तनाव के कारण आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। दिसंबर के महीने में खर्चे अधिक लगे रहेंगे। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। फरवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। मार्च के महीने में कोई भी अहम फैसला जल्दबाजी में न लें। किसी भी प्रकार की बुरी संगत से दूर रहें। अप्रैल के महीने में दृढ़ निश्चय के साथ अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग से परहेज करें। एक नारियल जल प्रवाह करें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!