आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Jun, 2022 08:19 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 6 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक काफी खुशमिजाज व मौज-मस्ती में जीने वाले होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 6 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक काफी खुशमिजाज व मौज-मस्ती में जीने वाले होते हैं। ये लोग हमेशा खुश मिजाज रहते हैं। ये लोग हास्य और विनोद प्रिय होते हैं। दूसरों से हंसकर बातें करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के चेहरे की कांति देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक काफी सुंदर एवं मनमोहक व्यक्तित्व के होते हैं। इन लोगों की खूबसूरती उम्र के साथ-साथ बढ़ती जाती है। अपने समूह में प्रेम और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। ये अपने मित्रों से अच्छा तालमेल बिठाकर रखते हैं। हर सुंदर वस्तु की तरफ इनका आकर्षण होता है। इन लोगों को सुंदर आभूषण, गहने, अच्छी पोशाक, ब्रांडेड कपड़े, फैशन, डिजाइन खूबसूरती बहुत आकर्षित करती है। इन्हें अपने घर में और अपने आसपास भी सुंदर वस्तुएं रखने का शौक होता है। ये लोग अपने स्वयं के रखरखाव पर बहुत अधिक खर्च करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक विपरीत लिंगी की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित होते हैं।  इन लोगों का वैवाहिक जीवन मुख्यतः सुखमय बीतता है। मूलांक 6 वाले जातक एक अच्छा जीवन साथी साबित होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष कुछ विशेष कार्यों को उनके शिखर तक पहुंचाने के लिए अहम रहेगा। आप जोश और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। बच्चों का मन खेलकूद वाली गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। जून के महीने में आप स्वयं की खरीदारी पर अधिक खर्च करेंगे। बेकार के दिखावे से दूर रहने की कोशिश करें। जुलाई के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। संतान पक्ष के कारण चिंता हो सकती है। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। अगस्त के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। बेकार की चिंताओं के कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। सितंबर के महीने में अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें। अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। अक्टूबर के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों से मदद मिल सकती है। नवम्बर के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। दिसंबर के महीने का समय कारोबार की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में कार्यक्षेत्र पर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए आपको चुना जा सकता है। मार्च के महीने में अहंकार की भावना को त्याग कर आगे बढ़ें, आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कुछ ऐसी घटनाएं जिनके कारण मानहानि का सामना करना पड़े, घटित हो सकती हैं। मई के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। लक्ष्मी मां की आराधना करें और लाल रंग के फूल अर्पित करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शनि चालीसा का पाठ करें। कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!