आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Jun, 2022 08:55 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 7 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिन के स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक धार्मिक अथवा अध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मूलांक 7 वाले

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 7 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिन के स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक धार्मिक अथवा अध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मूलांक 7 वाले जातक काफी रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन-मस्तिष्क में क्या चल रहा है, यह पता लगा पाना असंभव होता है। मूलांक 7 वाले लोगों की हर विषय की गहराई तक जाने की आदत होती है। इन लोगों में हर चीज का काफी बारीकी से विश्लेषण करने की क्षमता होती है। मूलांक 7 वाले काफी कल्पनाशील होते हैं। इन लोगों में एक दार्शनिक के गुण पाए जाते हैं। मूलांक 7 वाले जातक हमेशा परिवर्तन के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों को घूमना- फिरना, यात्राएं करना पसंद होता है। नौकरी पेशे में भी इन्हें बहुत से स्थान परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातकों का ज्योतिष विद्या अथवा गुप्त विद्याओं की ओर गहरा आकर्षण होता है। मूलांक 7 वाले जातक मानसिक तौर पर अस्थिर होते हैं। ये लोग एक विचार पर अटल नहीं रह पाते, जो कि इनके लिए बहुत बार नुकसानदेह साबित होता है। जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातक एक अच्छे डॉक्टर सर्जन काउंसलर सलाहकार व दार्शनिक बनते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए मिल सकता है। सरकारी कामों से लाभ होगा। जून के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। नकदी धन की कमी हो सकती है। जुलाई के महीने में काम की अधिकता रहेगी। शारीरिक थकान हो सकती है। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। अगस्त के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। किसी नए काम में निवेश करने की जगह अपने पुराने काम पूरा करने की कोशिश करें। सितंबर के महीने में पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों से उचित सलाह और साथ मिलेगा। अक्टूबर के महीने में भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। नवम्बर के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दिसंबर के महीने में कोई भी काम सोच-समझ कर करें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में माता के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। फरवरी के महीने में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। मार्च के महीने में अचानक कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। बहुत सी घटनाएं अकस्मात होंगी। अप्रैल और मई के महीने का समय भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य को जल दें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। परनिंदा से परहेज करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!