आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Jul, 2022 09:43 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में उम्र की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में उम्र की अपेक्षा अधिक अनुभव देखने को मिलता है। ये लोग हमेशा दूसरों को सलाह और मार्गदर्शन देने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग अपने ज्ञान और समझ से हमेशा दूसरों का भला करना चाहते हैं। दूसरे लोग इनसे अपनी समस्याएं साझा करना और सलाह लेना अच्छा समझते हैं। जबकि मूलांक 3 वालों को स्वयं दूसरों के सामने मदद के लिए हाथ फैलाना पसंद नहीं होता। मूलांक 3 वाले जातक हर कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करना जानते हैं। अपने जीवन में रोजाना के स्तर पर समय नियोजन करके कार्य करते हैं। मूलांक 3 वाले समय का आदर करते हैं और अनुशासन से रहते हैं। ये लोग चाहते हैं कि इनके साथ रहने वाले व्यक्ति भी सूझबूझ और समझदारी का परिचय दें। इनकी इस आदत के कारण मूलांक 3 वाले जातकों की अपने मित्रों के साथ अथवा परिवार में भी अनुशासनहीनता को लेकर विवाद हो जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः उच्च कोटि की रहती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े लोग कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त करेंगे। यात्राएं लगी रहेंगी। जुलाई के महीने में व्यापार में तरक्की होगी। कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोग लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ परिवर्तन होंगे जो मुख्य रूप से सकारात्मक होने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि कामकाज की अधिकता भी उतनी ही बनी रहेगी। सितंबर के महीने में आपका मन अध्यात्म की तरफ आकर्षित हो सकता है। मन में कुछ गंभीरता और चिंता बनी रहेगी। आपका मन ज्योतिष विद्या की तरफ रुझान कर सकता है। अक्टूबर के महीने में विदेश यात्रा के योग बनते हैं। कुछ मानसिक चिंताएं आपको घेरे रहेंगी। आलस्य के कारण काम देर से होंगे या आगे के लिए स्थगित किए जा सकते हैं। नवम्बर के महीने में परिणाम आपके व्यवहार पर निर्भर करते हैं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। दृढ़ संकल्प के साथ मन और दिमाग को केंद्रित करके मेहनत करें, सफलता मिलेगी। दिसंबर के महीने में कुछ नए काम को शुरू करने के प्रस्ताव मिलेंगे। कोई बड़ा निवेश अभी बिल्कुल भी न करें। 

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में एकाएक आपको कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। मन में निराशा को जन्म न लेने दें। फरवरी के महीने में दोस्तों से मदद मिलेगी। समय का सदुपयोग करके अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें। मार्च के महीने का समय नई जिम्मेदारियों और नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके सभी कार्य थोड़े से प्रयास से ही सफल हो जाएंगे। जून के महीने में किसी भी अनैतिक कार्य को करने से बचें। मन में कोई छल कपट न आने दें। अकस्मात धन लाभ होने के योग बनते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें। सोने को न ही  बेचें और न ही गिरवी रखें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते की सेवा करें। केसर का तिलक लगाएं। सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। बहन-भाइयों के साथ विवाद को नजरअंदाज करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!