आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Jul, 2022 08:25 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 31 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक तेज दिमाग और कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। ये

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 31 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक तेज दिमाग और कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। ये लोग हर समय कुछ न कुछ अलग करने के बारे में सोचते रहते हैं। इन लोगों को पुरानी सोच पर चलना मंजूर नहीं होता। मूलांक 4 वाले जातक परिवर्तन को पसंद करते हैं। ये लोग पुरानी रूढ़िवादी सोच को नकारते हैं। मूलांक 4 वाले जातक गैर परंपरावादी होते हैं। इन्हें परिवार और समाज में चली आ रही पुरानी परंपराओं और मान्यताओं में विश्वास नहीं होता और लगातार उन्हें बदलना चाहते हैं। मूलांक 4 वाले जातक हर बात के लिए तर्क-वितर्क की शक्ति को इस्तेमाल करना अच्छा समझते हैं। ये लोग हर बात के पीछे के कारण को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो मूलांक 4 वाले जातक रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को घूमना-फिरना और मौज-मस्ती करना बहुत पसंद होता है। ये लोग किसी भी बात के ऊपर सहजता से गंभीर नहीं होते। मूलांक 4 वाले जातक अक्सर हर कार्य को करने के लिए छोटे से छोटा रास्ता अपनाने के लिए उत्सुक रहते हैं। यह लोग एक जगह पर टिक कर काम नहीं कर सकते। इन लोगों के विचारों में लगातार परिवर्तन होता रहता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो भी शुभ योग बनते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले भी आप के हक में होते नजर आएंगे। हालांकि इस वर्ष कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। साथ-साथ आय के नए साधन प्राप्त होंगे। जुलाई के महीने का शेष दिन दांपत्य जीवन के सुखों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। अगस्त के महीने में आपको अपनी योजनाओं के लिए मार्ग मिलेंगे। अकस्मात आपको अपने काम सफल होते नजर आएंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सितंबर के महीने में कुछ काम देरी से होंगे परंतु अपने मन को हताश न करें। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। नवम्बर के महीने में किसी नए काम में निवेश करने के अवसर मिलेंगे परंतु कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझ कर करें। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सरकारी कामों में बिना किसी कारण विलंब होगा। दिसंबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। लोग विदेशी शिक्षा प्राप्ति के लिए रुचि दिखाएंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। बच्चों का मन खेलकूद में ज्यादा लगेगा। आपके कुछ अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं परंतु अपनी वाणी पर संयम रखें एवं क्रोध पर काबू रखें। फरवरी के महीने में किसी नए काम की शुरुआत के लिए पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। अप्रैल के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। मई के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके आप लाभ कमाने की कोशिश करेंगे। जून के महीने में सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। हालांकि व्यापार के नजरिए से समय ठीक रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करें। कोई खराब लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। एक नारियल जल प्रवाह करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाए। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!