आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Aug, 2022 07:43 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक शारीरिक रूप से बलवान एवं सुडौल होते हैं। इन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक शारीरिक रूप से बलवान एवं सुडौल होते हैं। इन लोगों में भरपूर साहस और ऊर्जा होती है। ये लोग साहसी और निडर होते हैं। कभी किसी काम को करने से घबराते नहीं हैं। इन लोगों में गुस्सा और क्रोध ज्यादा होता है। हालांकि इनका गुस्सा लंबे समय तक ठहरता नहीं है। ये लोग बातों को दिल से लगा कर नहीं रखते। जन्मतिथि के अन्य अंक भी सकारात्मक हों तो मूलांक 9 वालों में बुद्धि और सहजता का अच्छा तालमेल देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। प्रायः इन लोगों को हर विषय में रुचि होती है। मूलांक 9 वालों का व्यापार अथवा अर्थशास्त्र में खास मन नहीं लगता। इन लोगों को पुलिस, आर्मी, फौज, समाज सेवा, डॉक्टर, चिकित्सक आदि के रूप में कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वालों में दूसरों के लिए सेवा भाव होता है। ये हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ज्यादातर देखा गया है कि मूलांक 9 वाले जातक या तो स्वयं या फिर किसी समाज सेवा कल्याण इकाई के साथ जुड़कर लोगों की मदद करते हैं। ये लोग अपने क्रोध पर काबू पा लें तो अपने जीवन में बुलंदियों को छूते हैं। 

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष व्यापार के नजरिए से समय अहम रहेगा। प्रकाशन और लेखन से जुड़े हुए लोग भी इस वर्ष कुछ अहम फैसले लेंगे। इस वर्ष घर में कुछ मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। कुछ परिवर्तनों का सामना भी करना पड़ेगा, जो कि किसी भी स्तर पर संभव है। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी भी अनैतिक काम में फंसने की कोशिश न करें। काम को जल्दी करने के चक्कर में शॉर्टकट न अपनाएं अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में नौकरी में स्थानांतरण के योग बनते हैं। व्यापार में कोई बड़ा फैसला अभी न लें। अक्टूबर के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपने मन की बात को साझा करने की कोशिश करें। नवम्बर के महीने का समय आय के नए साधन लेकर आएगा। विदेश यात्रा के भी योग बनते हैं। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। दिसंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहने की कोशिश करें। 

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध बन सकता है। मां और पत्नी के मध्य झगड़ा होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। यात्राएं लगी रहेंगी। मार्च के महीने में आलस्य के कारण कुछ काम देरी से पूरे होंगे। अप्रैल के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। समय का सदुपयोग करें। मई के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। जून के महीने का समय नकदी धन की स्थिति में सुधार ले कर आएगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जुलाई के महीने में प्रतियोगिता में सफल होने के योग बनते हैं। व्यापार में तरक्की की उम्मीद की जा सकती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। परनिंदा से परहेज करें। केसर का तिलक लगाएं। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। पीले रंग का धागा गले में पहनें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!