Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Sep, 2022 08:44 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही शक्तिशाली व प्रभावी व्यक्तित्व के होते हैं। ये लोग बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। ये लोग किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए उत्साहित रहते हैं। इन लोगों में निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। यह लोग हर परिस्थिति का संपूर्ण आकलन कर अपनी सूझ-बूझ से एक अच्छा फैसला लेते हैं। इन लोगों में एक अच्छे राजनेता अथवा एक अच्छे प्रबंधक के गुण पाए जाते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में मान-सम्मान, ख्याति व प्रसिद्धि प्राप्त होती है। मूलांक 1 वालों को चाहिए हमेशा अपने बड़ों अथवा गुरुजनों की सलाह व उनके मार्गदर्शन में कार्य करें, जो कि इनकी सफलताओं की प्रतिशतता को बढ़ा देता है। जबकि आमतौर पर ये लोग अपने कार्य को अपने अनुसार करना ही अच्छा समझते हैं। जिसके कारण बहुत बार लोग इन्हें हठी एवं अहंकारी समझ लेते हैं। और बहुत बार इनका स्वाभिमान अभिमान का रूप ले लेता है जो इनके लिए हर प्रकार से नुकसानदायक है। इन लोगों को अपनी पहुंच का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फल लेकर आया है। इस वर्ष संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। सरकारी लाभ प्राप्त होने के भी योग बनते हैं। हालांकि अपने क्रोध पर काबू रखें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर सूझबूझ के साथ लें। जल्दबाजी में काम न करें अन्यथा आप परिस्थितियों को अपने ही विरुद्ध कर लेंगे। सितंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। अक्टूबर का महीना कार्यभार की दृष्टि से थोड़ा व्यस्त रहेगा। आय के नए साधन मिलेंगे। नवम्बर के महीने में किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। किसी समाज सेवा इकाई के साथ जुड़ने का भी मौका मिलेगा। दिसंबर के महीने में किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे परंतु अभी कोई बहुत बड़ा निवेश न करें।
वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में आलस्य से बाहर निकलें अन्यथा समय का लाभ नहीं उठा पाएंगे और आने वाले समय में केवल पछतावा ही हाथ लगेगा। फरवरी के महीने में जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। दोस्तों से मदद प्राप्त होगी परन्तु बेकार की लड़ाई- झगड़े से दूर रहें। मार्च का महीना आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी प्राप्ति हेतु आवेदन भेजना चाहते हैं तो भी समय शुभ है। अप्रैल के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। उनकी एकाग्रता शक्ति में मजबूती आएगी। मई के महीने में प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने के योग बनते हैं। आप किसी गुप्त विद्या को सीखने का मन बना सकते हैं। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। जून का महीना विशेष सावधानी से बिताएं। धैर्य और संयम से काम लें। किसी भी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक कार्य न करें। जुलाई के महीने में घर में किसी मंगल कार्य का आयोजन होगा परंतु कुछ विघ्न भी आ सकते हैं। अतः परिस्थितियों को देखकर काम करें। अगस्त के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिनके चलते कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई अनैतिक काम न करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com