आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Sep, 2022 09:43 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और खुशमिजाज होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और खुशमिजाज होते हैं। इन लोगों के चेहरे पर सुंदर कांति होती है। इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक और मनमोहक होता है। अक्सर विपरीत लिंगी मूलांक 6 वाले व्यक्तियों की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये लोग बहुत देर तक किसी बात को लेकर नाराज नहीं रह सकते, न ही किसी दुख का लंबे समय तक शौक बना सकते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहने की कोशिश करते हैं। इन लोगों को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ये लोग हमेशा अपने आसपास एक खुशनुमा माहौल बनाकर रखते हैं। लोग इनसे बात करना और दोस्ती करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हमेशा सज-संवर कर, साफ-सुंदर रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने रहन-सहन पर अधिक खर्च करते हैं। इन लोगों के खर्चे इनकी आय से अधिक होते है, जिसकी प्रवाह ये लोग कम करते हैं। जिसके कारण नकदी धन की स्थिति कमजोर होती है। इन लोगों की रचना अथवा कला में अधिक रुचि होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

 

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। इस साल कामकाज और नौकरी में तरक्की होने के योग बनते हैं। इस वर्ष आप अपने सभी कामों को यथासंभव युक्ति अपना कर पूरा करने में सफल रहेंगे। सितंबर के महीने के बच्चे शेष दिन आपके लिए कामकाज के नजरिए से अच्छे हैं, हालांकि निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। अक्टूबर के महीने में आपका मन मौज- मस्ती में ज्यादा लगा रहेगा। बच्चों का मन भी पढ़ाई में कम लगेगा। नवम्बर के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे। दिसंबर के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में बेकार के वहम के चलते अपने रिश्तो में दरार न आने दें। फरवरी और मार्च के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मार्च के महीने में किसी महिला सहकर्मी से सहायता मिलेगी। अप्रैल के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। माता की सेहत का ख्याल रखें। मई के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जून के महीने में घर में किसी शुभ और मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। अपने क्रोध पर काबू रखें। जुलाई के महीने में किसी नए काम में सफल होने के योग बनते हैं। प्रतियोगिताओं के परिणाम अच्छे रहेंगे। अगस्त के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। वस्त्रों का दान न करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कानों में सोना धारण करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। एक नारियल जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!