Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Sep, 2022 08:54 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 सितम्बर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 सितम्बर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। मुख्यतः देखा गया है कि मूलांक 8 वाले जातक या तो अपने जीवन में बहुत अच्छे मुकाम हासिल करते हैं या फिर जीवन में आने वाली परेशानियों से थक हार कर निराश होकर बैठ जाते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहता है। मूलांक 8 वाले जातक अपने जीवन में बहुत बार ऐसा महसूस करते हैं कि जहां से चले थे आज भी वहीं पर खड़े हैं। इनके मेहनत और प्रयास इन्हें व्यर्थ होते नजर आते हैं। हालांकि मूलांक 8 वाले जातकों को परिस्थितियों के सामने घुटने नहीं टेकने चाहिए। इनका निरंतर प्रयास ही इनकी सफलता की कुंजी होता है। मूलांक 8 वाले जातकों के अंतर्मन की शक्ति बहुत मजबूत होती है, जिसके बलबूते पर ये लोग जीवन में ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को देरी से ही सही परंतु सफलता अवश्य प्राप्त होती है। मूलांक 8 वाले जातकों का स्वभाव शांत होता है। ये लोग अंतर्मुखी और चुपचाप रहने वाले होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। इनका बाहरी रूप गंभीर प्रतीत होता है परंतु इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि ये लोग घमंडी होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक विनोद प्रिय होते हैं। किसी को पहले हानि पहुंचाने के बारे में नहीं सोचते। इनके मित्र बहुत कम होते हैं पर जिन के साथ मित्रता होती है काफी गहरी होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष व्यापार और कारोबार के नजरिए से अच्छा रहेगा। इस वर्ष सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग भी उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे। यह साल परिवर्तन के स्तर पर थोड़ा ज्यादा सक्रिय रहेगा। सितंबर के महीने में कुछ अनचाहे खर्चे नकदी धन की स्थिति कमजोर कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द समय बीतेगा। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। नवम्बर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। आलस्य को त्याग कर अपने काम पूरा करने की कोशिश करें।
वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में युवा वर्ग के जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। इस समय आप स्वयं के रखरखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। आभूषण इत्यादि की खरीदारी भी कर सकते हैं। फरवरी के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कहीं घूमने जाने के योग बनते हैं। मार्च के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बनाएंगे। कामों की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी। अप्रैल के महीने में क्रोध के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। बेकार की लड़ाई झगड़े से दूर रहें। मई के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। जून के महीने में कागजात संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। अगस्त के महीने समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। सूझबूझ से लिए गए निर्णय अच्छे परिणाम दिला सकते हैं परंतु किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें अन्यथा परिस्थितियां विपरीत भी हो सकती हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें। परनिंदा से परहेज करें। गणेश भगवान की आराधना करें। एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें