आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Dec, 2022 08:45 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 दिसम्बर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 दिसम्बर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होते हैं। इन लोगों को दूसरों से घुलना-मिलना, बोलना-चालना बहुत पसंद होता है। मूलांक 6 वाले जातक किसी भी बात का बहुत देर तक गम नहीं कर सकते। इन लोगों के स्वभाव में गंभीरता बहुत कम देखने को मिलती है। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग हमेशा जिंदादिली से जीना चाहते हैं। किसी बात को लेकर बहुत लंबे समय तक पछतावा नहीं कर सकते। ये लोग चीजों को भूलकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का मुख मंडल बहुत ही सुंदर होता है। लोग इनकी तरफ सहज ही आकर्षित हो जाते हैं और इन्हें स्वयं भी सुंदर चीजें आकर्षित करती हैं। मूलांक 6 वाले जातक महंगी-महंगी चीजों के शौकीन होते हैं। महंगे और ब्रांडेड कपड़े खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातक फैशन डिजाइन और सौंदर्य की तरफ भी गहरा आकर्षण रखते हैं। इन लोगों को संगीत नृत्य आदि कलाओं में भी काफी रूचि होती है। मूलांक 6 वाले जातकों को इन सभी कार्यक्षेत्रों में निपुण रूप से काम करते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातक एक अच्छा प्रेम संबंध निभाते हुए बेहतर जीवन साथी साबित होते हैं। यह लोग दाम्पत्य जीवन के सुखों को पूर्ण रूप से भोगते हैं।

PunjabKesari birthday

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपका समय पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द ज्यादा घूमेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका ध्यान निजी जीवन के तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। इस वर्ष वाहन खरीदने के योग भी बनते हैं। दिसंबर के महीने में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। अपने जोश और ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें।

PunjabKesari birthday

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। नकदी धन खर्च होगा। फरवरी के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। कुछ बढ़ी हुई जिम्मेदारियों के कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मार्च के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। आपको दोस्तों से सहायता प्राप्त होगी। अप्रैल के महीने में कार्यक्षेत्र पर किसी नए काम में भागीदार बनने का मौका मिलेगा। मई के महीने में अपनी भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। जून के महीने का समय नौकरी में पदोन्नति के योग लेकर आया है। बच्चों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। उनका मन पढ़ाई में लगेगा। जुलाई के महीने में अपने मन को किसी गलत रास्ते पर भटकने से रोकें। बेकार के वहम के कारण अपने संबंधों में दरार न आने दें। अगस्त और सितंबर के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। भौतिक सुख- साधनों में वृद्धि होगी। अक्टूबर के महीने में अपने मन की बात अपने जीवन साथी के साथ साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। नवंबर के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने के योग बनते हैं।

PunjabKesari birthday

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इत्र का इस्तेमाल करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। दही का दान मंदिर में करें। वस्त्रों का दान न करें। शनि चालीसा का पाठ करें और शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!