आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Feb, 2023 07:58 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही खुश मिजाज और रोमांटिक होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ   
   
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही खुश मिजाज और रोमांटिक होते हैं। इन लोगों को हंसी-मजाक करना अच्छा लगता है। ये लोग अपने जीवन की दुखद घटनाओं पर ज्यादा देर तक शोक नहीं मना सकते। मूलांक 6 वाले जातकों को सुंदरता, सौंदर्य, साफ-सफाई बहुत आकर्षित करती है। ये लोग अपनी शारीरिक बनावट के ऊपर भी बहुत ध्यान देते हैं। जिसके कारण इन्हें बहुत बार व्यायाम और डाइट प्लान को निभाते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातकों को हमेशा सुंदर आकर्षक और बन-ठन कर रहना अच्छा लगता है। इन लोगों को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक हर पल को मौज-मस्ती और जिंदादिली से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रचनात्मक होते हैं। फैशन डिजाइन ब्यूटी पार्लर इत्यादि सुंदर चीजें इन्हें बहुत आकर्षित करती हैं। इन लोगों के दोस्त बहुत जल्दी बन जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों में विपरीत लिंगी की तरफ गहरा आकर्षण होता है। ये लोग एक अच्छे जीवनसाथी का किरदार निभाते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का दांपत्य जीवन सुखी होता है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। इस साल आप सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। विवाह योग्य जातकों को भी इस वर्ष शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार बना सकते हैं। मार्च के महीने का समय सूझबूझ के साथ बिताएं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अप्रैल के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। मई के महीने में मन थोड़ा परेशान रहेगा। मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। जून के महीने में हर काम को सफलता से पूरा करने में सक्षम होंगे। जुलाई के महीने का समय मौज-मस्ती में बीतेगा। बेकार के वहम के चलते अपने रिश्तों को खराब न करें। रचना के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपनी कला को नए आयाम दे सकते हैं। अगस्त और सितंबर के महीने में विवाह के जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सितंबर के महीने में बेकार के दिखावे पर अधिक पैसा खर्च न करें। अक्टूबर के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। यात्राओं के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में आलस्य में घिरे रहेंगे। दिसंबर के महीने में समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

2024 के जनवरी के महीने में कामकाज संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए साफ-सुथरे कपड़े पहनें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। लक्ष्मी मां की आराधना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें     

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 24 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!