आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 May, 2023 08:34 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिनके स्वामी मंगल देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ये लोग हर साहसिक कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग किसी भी जोखिम भरे काम को करने से घबराते नहीं है। इनका रवैया काफी रौबदार होता है। इन लोगों का स्वभाव थोड़ा क्रोधी होता है। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। परंतु मूलांक 9 वाले जातक बहुत देर तक किसी से नाराज नहीं रह सकते। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके मन में दूसरे के लिए दया भावना होती है। इनका मन समाज सेवा के कार्यों में भी अधिक लगता है। अपने जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर ये लोग एक समाजसेवी के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को पुलिस, आर्मी, डॉक्टर, सर्जन, समाजसेवी इत्यादि क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वाले जातकों का अपने परिवार में छोटे बहन-भाइयों के साथ अधिक स्नेह होता है। ये लोग हर परिस्थिति में उनका साथ देते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन्हें हर विषय को सीखने में रुचि होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। इस साल स्वाभिमान और अभिमान के मध्य की बारीक रेखा को समझ कर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। मई के महीने में आलस्य के कारण काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी। जून के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्य में भागीदार बनेंगे। खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। जुलाई के महीने में किसी नए काम में निवेश करने का विचार बना सकते हैं। पिता के साथ आपके रिश्तो में मधुरता बनेगी। अगस्त के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। सितंबर के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी अनैतिक कार्य का हिस्सा न बनें। नवंबर के महीने में सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अधिक मेहनत करनी होगी। दिसंबर के महीने में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन भी संभव है। 
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आपका मन विदेशी तकनीकों की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। फरवरी के महीने में कुछ परिवर्तन आपको कोई अहम निर्णय लेने के लिए बाधित कर सकते हैं। मार्च के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में सेहत का ख्याल रखें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गायत्री मंत्र का जाप करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। अहंकार और अभिमान की भावना से दूर रहें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल में प्रवाह करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!