Edited By Jyoti,Updated: 02 May, 2021 10:37 AM
Today''s Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 2 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चन्द्र देव हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 2 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चन्द्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन बहुत चंचल और अस्थिर होता है। मूलांक 2 वाले जातक बहुत भावुक और चंचल होते हैं। इन लोगों में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की क्षमता नहीं होती। अक्सर भावनाओं के मध्य जूझते रहते हैं। ये लोग स्वभाव से मृदुभाषी और कोमल होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक कल्पनाशील एवं रचनात्मक होते हैं। इन लोगों में क्रिएटिविटी देखने को मिलती है। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों का भला करना चाहते हैं। इनके मन में छलावा नहीं होता। मूलांक 2 वाले जातक साफ हृदय और स्वच्छ मन के होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक हंसमुख होते हैं।
दूसरे लोगों के साथ बातचीत करके बहुत जल्दी अपनापन बना लेते हैं। इनकी वाणी में मिठास होता है। ये लोग हमेशा अपने सगे संबंधियों, मित्रों और दोस्तों का साथ देने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सुंदर एवं आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति विद्यमान होती है। मूलांक 2 वाले जातक अपनी दृढ़ कल्पना शक्ति के कारण नए नए कामों को अंजाम देने के बारे में सोचते रहते हैं परंतु निर्णायक शक्ति कमजोर होने के कारण इनकी योजनाएं कम ही सफल हो पाती हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। कारोबार और नौकरी में विस्तार के योग बनते हैं। मई के महीने में कार्यभार की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। ऑफिस में बॉस के साथ अनबन हो सकती है। जून के महीने का समय बेहतर रहेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता के योग बनते हैं।
भाई से मदद प्राप्त हो सकेगी। आपके सारे कार्य बनेंगे। जुलाई के महीने में किसी नए काम की शुरुआत घर के बड़ों की सलाह से की जा सकती है। अगस्त के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी रहेगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। सितंबर के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार और वाणिज्य में नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक कार्य करने से बचे, पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें, घर में किसी को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। नवंबर के महीने में सोशल मीडिया और संचार माध्यम लाभप्रद रहेगा। दिसंबर के महीने में प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति मिलेगी, हालांकि निजी जीवन थोड़ा नजरअंदाज हो सकता है। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। फरवरी और मार्च का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में आपका मन अध्यात्म और गुप्त विद्याओं की ओर आकर्षित हो सकता है।
उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए जौं को जल प्रवाह करें।
कोई खराब घड़ी घर में ना रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कानों में सोना धारण करें। परनिंदा से परहेज करें। हल्दी वाला दूध पिऐं।
हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन भाइयों से व्यर्थ के विवाद को नजरअंदाज करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in