आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Jyoti,Updated: 06 Jun, 2021 10:18 AM

todays birthday prediction in hindi

Today''s Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 6 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिन के स्वामी शुक्र देव हैं।  मूलांक 6 वाले

Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 6 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिन के स्वामी शुक्र देव हैं।  मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और खुशमिजाज होते हैं। इन लोगों के चेहरे पर सुंदर कांति होती है। इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक और मनमोहक होता है। अक्सर विपरीत लिंगी मूलांक 6 वाले व्यक्तियों की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये लोग बहुत देर तक किसी बात को लेकर नाराज नहीं रह सकते, न ही किसी दुख का लंबे समय तक शौक बना सकते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहने की कोशिश करते हैं। इन लोगों को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ये लोग हमेशा अपने आसपास एक खुशनुमा माहौल बनाकर रखते हैं। लोग इनसे बात करना और दोस्ती करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हमेशा सज संवरकर, साफ सुंदर रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने रहन-सहन पर अधिक खर्च करते हैं। इन लोगों के खर्चे इनकी आय से अधिक होते है, जिसकी प्रवाह ये लोग कम करते हैं। जिसके कारण नकदी धन की स्थिति कमजोर होती है। इन लोगों की रचना अथवा कला में अधिक रुचि होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। जून के महीने में निवेश अधिक बना रहेगा। जुलाई के महीने में पैसे उधार लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ के दिखावे से बचें। अगस्त के महीने में ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। सितंबर के महीने में जमीन संबंधी मामलों में भागीदार बन सकते हैं। आलस के कारण काम स्थगित होंगे। अक्टूबर के महीने का समय अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है। बेकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहें, अन्यथा स्वयं का नुकसान कर लेंगे। नवंबर के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है, परंतु कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। दिसंबर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में सामाजिक कार्यों में भागीदार बन सकते हैं। फरवरी के महीने में स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है। मार्च के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। अप्रैल के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मई के महीने का समय सावधानी से बिताएं। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

उपाय- 
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जौं को जल प्रवाह करें। 
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। 
शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 
काले और नीले रंग से परहेज करें। 
काला सफेद कम्बल मंदिर में दान दें। 
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। 
गाय का घी मंदिर में दान दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!