आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Jyoti,Updated: 20 Jun, 2021 11:13 AM

todays birthday prediction in hindi

Today''s Birthday Prediction In hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 20 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक काफी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction In hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 20 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक काफी भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। बहुत बार ये लोग अपने जीवन के अहम निर्णय दिमाग की जगह भावुकता में आ कर लेते हैं। जो कि आगे जाकर नुकसानदेह साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी और निर्मल स्वभाव के होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी का दिल नहीं दुखाते। हालांकि दूसरे लोग इनकी कोमलता और भावुकता का गलत फायदा उठाते हैं। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों की कल्पना शक्ति गहरी होती है। मूलांक 2 वाले जातकों को लेखन और कविता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दे तो मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता शक्ति काफी मजबूत होती है। इन लोगों का अपने परिवार में माता के साथ घनिष्ठ संबंध होता है।

आज जिन जातकों को का जन्मदिन है यह वर्ष व्यापार और कारोबार के नजरिए से थोड़ा सावधानी पूर्वक बिताने का है। दस्तावेजों के लेनदेन में सावधानी बरतें। जून के महीने में घरवालों की सलाह लेकर किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। जुलाई के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। आप आत्मबल में वृद्धि महसूस करेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अगस्त के महीने में विस्तार के योग बनते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सितंबर के महीने का समय  सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। अक्टूबर के महीने में व्यापार से संबंधित लेनदेन में कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। नवंबर के महीने का समय घर परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। दिसंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। वर्ष 2022 में जनवरी और फरवरी का महीना विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मार्च के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। अप्रैल के महीने में कार्यभार ज्यादा लगा रहेगा। आलस्य के कारण कुछ काम में देरी से होंगे। मई के महीने में व्यर्थ की लड़ाई झगड़ों से दूर रहें।

 उपाय-
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें। माता पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
तांबे की वस्तुओं का दान न करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण ना रखें।
खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!