आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Jyoti,Updated: 23 Jun, 2021 06:26 AM

todays birthday prediction in hindi

Today''s Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 23 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिन के स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 23 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिन के स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और चतुर होते हैं। इन लोगों की शिक्षा भी प्राय उच्च कोटि की रहती है। मूलांक 5 वाले जातकों को अक्सर मेधावी छात्रों में देखा जाता है। शिक्षा प्राप्ति के बाद मूलांक 5 वाले जातकों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातक व्यापारिक स्तर पर अच्छा कार्य करते हैं। इन लोगों में बोलने की अद्भुत कला होती है। ये लोग किसी भी उम्र के व्यक्ति के साथ बात करते हुए हिचकिचाहट महसूस नहीं करते। ये लोग अपनी बातों में उन शब्दों का चयन करने में कुशल होते हैं जो सामने वाले व्यक्ति को सुनने में अच्छे लगे। अपनी इस प्रतिभा के दम पर मूलांक 5 वाले जातक सभी को अपना बना लेते हैं। 

मूलांक 5 वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। ये लोग सामान्य बोलचाल की भाषा में भी दूसरों से मित्रता का भाव रखते हैं। हालांकि किसी के साथ घनिष्ठ मित्रता नहीं होती। मूलांक 5 वाले जातक अंतर्मन से बहुत चुलबुले और एक बालक जैसी मानसिक प्रवृत्ति के होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपने मन की बात अपने मित्रों को और अपने साथी से हमेशा साझा करते हैं। और दूसरों से भी यही उम्मीद रखते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन अच्छा बीतता है। ये लोग अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश करते हैं, और हर परिस्थिति में उसका साथ देने के लिए तैयार रहते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष यात्राएं लगी रहेंगी। आपका रुझान धार्मिक अथवा सात्विक व्यवहार की तरफ ज्यादा  होगा। जून के महीने का शेष समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। जुलाई के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में कमर दर्द और पैरों का दर्द परेशान कर सकता है। मन थोड़ा अशांत रहेगा। अक्टूबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। नवंबर के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। क्रोध पर काबू रखने से मन और दिमाग दोनों एकाग्र रहेंगे। 

प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। दिसंबर के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। परंतु किसी कामकाज में कोई बड़ा निवेश करने से अभी रुकें। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में आपके आलस के कारण काम देरी से होंगे। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। फरवरी के महीने में अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। मार्च के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी रहेगी। मई के महीने का समय कारोबार और व्यापार के विस्तार के लिए अच्छा रहेगा। 

इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। जौं को जल प्रवाह करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। ससुराल पक्ष से किसी प्रकार के विद्युत उपकरण का लेनदेन ना करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। काला सफेद कम्बल मंदिर में दान दें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

              

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!