आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Jyoti,Updated: 03 Oct, 2021 08:59 AM

todays birthday prediction in hindi

Today''s Birthday Prediction In Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 3 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction In Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 3 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक स्वभाव के होते हैं। ये लोग धर्म को मानने वाले होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक परंपरावादी होते हैं। ये लोग घर और समाज में चली आ रही मान्यताओं का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक समझदार, अनुभवी और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अपनी शिक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों का अनुभव प्रायः इनकी उम्र से अधिक होता है। इन लोगों का व्यक्तित्व और आभामंडल काफी आकर्षक होता है। लोग इनकी सूझबूझ, इन के अनुभव और इनके ज्ञान से काफी प्रभावित होते हैं और इनसे हर कार्य में सलाह मशवरा करना अच्छा समझते हैं। लोग मूलांक 3 वाले जातकों से दोस्ती करना, इनके आसपास बने रहना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक मेहनती और स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग हर काम को मन लगाकर करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। यह लोग दूसरों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

 आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। किसी मित्र से विशेष सहायता प्राप्त होगी। अक्टूबर के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है, परंतु अभिमान की भावना नुकसान का कारण बन सकती है। नवंबर के महीने में विद्यार्थियों को उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। दिसंबर के महीने में मनचाहे कार्य पूरे होंगे। समय का सदुपयोग करें, प्रयास करने से पीछे ना हटे। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में व्यापार में बढ़ोतरी होगी, साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मार्च के महीने में अपने काम में विस्तार के बारे में सोच सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी अनैतिक कार्य को करने से बचें। घर में बड़े बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। मई और जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जुलाई के महीने में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। संतान को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आपका मन अध्यात्म की ओर झुक सकता है। अगस्त के महीने में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कामकाज की अधिकता के चलते हुए निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। सितंबर के महीने में दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ अपने अधूरे कार्य पूरा करने की कोशिश करें।

 इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। जल में लाल रोली डालकर सूर्य को जल दे। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई वस्तु घर में ना रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कानों में सोना धारण करें। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!